फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indians will pay homage to mahatma gandhi today PM Modi call for cleanliness campaign before Gandhi Jayanti

स्वच्छता अभियान आज: देशवासी बापू को अर्पित करेंगे श्रद्धांजलि, पीएम ने किया सफाई के लिए श्रमदान का आह्वान

Sun, 01 Oct 2023 05:43 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Sun, 01 Oct 2023 05:43 AM IST
सार

पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा था कि एक अक्तूबर को सुबह 10 बजे हम एक महत्वपूर्ण स्वच्छता पहल के लिए एक साथ आगे आएंगे। स्वच्छ भारत एक साझा जिम्मेदारी है और हर प्रयास अहमियत रखता है। स्वच्छ भविष्य की शुरुआत के लिए इस उत्कृष्ट प्रयास में शामिल हों।

विज्ञापन
Indians will pay homage to mahatma gandhi today PM Modi call for cleanliness campaign before Gandhi Jayanti
PM Narendra Modi - फोटो : ANI

विस्तार

पूरे देश में लोग आज सुबह 10 बजे से स्वच्छता अभियान में भाग लेकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को स्वच्छांजलि अर्पित करेंगे। यह अभियान गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर शुरू होगा। पीएम नरेंद्र मोदी ने आह्वान किया है कि इस अभियान में भाग लेकर एक घंटे श्रमदान करें। उन्होंने कहा, स्वच्छ भारत साझी जिम्मेदारी हैै। इसलिए स्वच्छ भविष्य की शुरुआत के लिए उत्कृष्ट प्रयास में शामिल हों। उन्होंने अभियान के संबंध में 'एक तारीख, एक घंटा, एक साथ' का नारा दिया था। यह पहल स्वच्छता पखवाड़ा-स्वच्छता ही सेवा अभियान 2023 की एक कड़ी है।
विज्ञापन


पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा था कि एक अक्तूबर को सुबह 10 बजे हम एक महत्वपूर्ण स्वच्छता पहल के लिए एक साथ आगे आएंगे। स्वच्छ भारत एक साझा जिम्मेदारी है और हर प्रयास अहमियत रखता है। स्वच्छ भविष्य की शुरुआत के लिए इस उत्कृष्ट प्रयास में शामिल हों। इससे पहले मन की बात के 105वें एपिसोड में पीएम मोदी ने लोगों से अपनी गली, मोहल्ले या किसी पार्क, नदी, झील या किसी अन्य सार्वजनिक स्थान पर स्वच्छता अभियान से जुड़ने का आह्वान किया था।
विज्ञापन


स्वच्छता अभियान के तहत 6.4 लाख से अधिक स्थलों की पहचान
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के अनुसार, स्वच्छता अभियान के लिए देश भर में 6.4 लाख से अधिक स्थलों की पहचान की गई है। अभियान का उद्देश्य कचरा संवेदनशील बिंदुओं, रेलवे ट्रैक और स्टेशनों, हवाई अड्डों एवं उसके आसपास के क्षेत्रों, जल निकायों, घाटों, झुग्गियों, बाजार स्थानों, पूजा स्थलों और पर्यटन स्थलों को साफ करना है। इसके लिए शहरी स्थानीय निकायों, कस्बों, ग्राम पंचायतों, विभिन्न मंत्रालयों ने 'स्वच्छता ही सेवा' नागरिक पोर्टल पर 'स्वच्छता श्रमदान' के लिए कार्यक्रम जोड़े हैं। इस पोर्टल पर सफाई वाले स्थल की पहचान कर सकते हैं और स्वच्छता में श्रमदान करने के दौरान अपनी तस्वीर खींच कर अपलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजयुमो ने की सक्रिय भागीदारी की घोषणा
भारत में स्वच्छता और स्वच्छता के सिद्धांतों के प्रति प्रतिबद्धता प्रदर्शित करते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने पीएम मोदी के आह्वान पर देशव्यापी स्वच्छता अभियान में अपनी सक्रिय भागीदारी की घोषणा की। भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या के नेतृत्व में देश भर के स्वयंसेवक एक अक्तूबर को सुबह 10 बजे अपने-अपने मंडलों में अभियान में जुटेंगे। नई दिल्ली में सरकारी अस्पतालों, सरकारी स्कूलों, बस स्टैंडों, तालाबों झीलों जैसे जल निकायों एवं 10,000 से अधिक स्थलों में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed