फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   indian students stuck in ukraine Live updates: Russia ukraine war operation ganga indian air force c-17 globemaster news in hindi

यूक्रेन में भारतीय छात्र Live: अपने घर-अपनी मातृभूमि के पास लौटने का समय आ गया है, इतना कहकर भारतीय पायलट ने हंगरी से भरी उड़ान

Wed, 02 Mar 2022 06:31 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Wed, 02 Mar 2022 06:31 PM IST
सार

विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने बताया कि, लगभग 20,000 भारतीय यूक्रेन में फंसे हुए थे। इनमें से 4000 लोग 24 फरवरी तक लौट आए। मंगलवार तक 2000 से अधिक लोग वापस आ चुके हैं। हम शेष भारतीयों को रोमानिया, पोलैंड, हंगरी, स्लोवाकिया और माल्डोवा के रास्ते वापस लाने की कोशिश कर रहे हैं। 

विज्ञापन
indian students stuck in ukraine Live updates: Russia ukraine war operation ganga indian air force c-17 globemaster news in hindi
ऑपरेशन गंगा - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को लाने के लिए दो सी-17 ग्लोबमास्टर रोमानिया व हंगरी रवाना हो गए हैं। पहले विमान ने सुबह चार बजे रोमानिया के लिए उड़ान भरी थी, वहीं दूसरा विमान हंगरी के लिए रवाना हो गया। वायु सेना के मुताबिक, आज तीन विमान छात्रों को एयरलिफ्ट कराने के लिए रवाना होंगे। 

विज्ञापन


छात्रों के लिए जारी हुए हेल्पलाइन नंबर 
भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर से यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। इन छात्रों को रोमानिया, पोलैंड, हंगरी, स्लोवाकिया के रास्ते भारत लाया जा रहा है। ऐसे में सभी देशों के लिए भारत सरकार की ओर हेल्पडेस्क बनाई गई है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


मोर्चे पर भारत के चार मंत्री
ऑपरेशन गंगा अभियान के तहत सभी भारतीय छात्रों को एयरलिफ्ट कराने के लिए चार मंत्रियों को मार्चे पर भेजा गया है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को रोमानिया और माल्डोवा भेजा गया है। किरण रिजिजू को स्लोवाकिया, हरदीप पुरी को हंगरी और जनरल वीके सिंह को पोलैंड भेजा गया है। ये सभी मंत्री भारतीय छात्रों को निकालने के लिए सरकारों के साथ समन्वय स्थापित करेंगे। 

घर लौटने का समय आ गया है
यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को लेकर जब विमान ने उड़ान भरी तो भारतीय पायलट के शब्दों ने हर छात्र को भावुक कर दिया। हंगरी के बुडापेस्ट से उड़ान भरते समय पायलट ने कहा कि, अपने घर अपनी मातृभूमि के पास लौटने का समय आया गया है। 

आठ मार्च तक 46 उड़ानें 
ऑपरेशन गंगा के तहत आठ मार्च तक भारत से 46 उड़ानें यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को निकालने के लिए रवाना होंगी। 29 उड़ानें बुखारेस्ट, 10 बुडापेस्ट, छह पोलैंड व एक उड़ान स्लोवाकिया के कोसिसे के लिए उड़ान भरेगी। 

कीव में अब कोई भारतीय नहीं 
विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने बताया कि, कीव से सभी भारतीयों को निकाल लिया गया है। दरअसल, मंगलवार को भारतीय दूतावास की ओर से चेतावनी जारी की गई थी, इसमें बताया गया था कि भारतीय नागरिक किसी भी हाल में कीव छोड़ दें। 

यूक्रेन में अभी भी 40 प्रतिशत भारतीय फंसे
जंग शुरू होने से पहले यूक्रेन में 20 हजार से ज्यादा भारतीय छात्र व अन्य नागरिक रह रहे थे। इसके बाद से लगातार छात्रों को निकाला जा रहा है। आने वाले तीन दिनों में 26 उड़ानें भारतीयों को एयरलिफ्ट कराएंगी। विदेश सचिव ने बताया कि अभी भी 40 प्रतिशत भारतीय यूक्रेन में फंसे हुए हैं। 

रूस के रास्ते इमरजेंसी रेस्क्यू की तैयारी
खारकीव व यूक्रेन के पूर्वी क्षेत्रों में फंसे भारतीय छात्रों को रूस के रास्ते इमरजेंसी रेस्क्यू कराने की तैयारी चल रही है। भारत में रूसी राजदूत ने बताया कि भारतीय अधिकारियों की ओर से इमरजेंसी रेस्क्यू के लिए कहा गया है। 

स्लोवाकिया पहुंचे केंद्रीय मंत्री रिजिजू
केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू यूक्रेन से भारतीय नागरिकों को निकाले जा रहे अभियान ऑपरेशन गंगा में समन्वय के लिए स्लोवाकिया के कोसिसे पहुंच गए हैं। 
रिजिजू यहां स्पाइसजेट के विमान से पहुंचे हैं।

बुखारेस्ट में भारतीय छात्रों से मिले सिंधिया
भारत के नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया युद्ध ग्रस्त देश यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने के अभियान में समन्वय के लिए रोमानिया में हैं। रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट में उन्होंने हेनरी कोआंडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर भारतीय छात्रों से बातचीत की।  
 


सिंधिया ने छात्रों के अभिभावकों से की बात
यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों के निकालने के अभियान में समन्वय के लिए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया रोमानिया में हैं। यहां उन्होंने छात्रों के माता-पिता से फोन पर बात की। सिंधिया रोमानिया और मोल्डोवा के रास्ते भारतीयों की यूक्रेन से निकासी का समन्वय कर रहे हैं।
 

चोटिल छात्रा को सिंधिया ने दी मदद
रोमानिया और मोल्डोव में यूक्रेन से भारतीयों की निकासी का काम देख रहे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक भारतीय छात्रा सृष्टि को विमान में आगे की सीट पर बैठाया और साथी यात्री से उसका ध्यान रखने के लिए कहा। सृष्टि बुखारेस्ट में थी और उसे चोट लग गई थी। वह सिंधिया से मंगलवार की रात मिली थी।

 
पोलैंड में छात्रों से मिले केंद्रीय मंत्री वीके सिंह
केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री जनरल (सेवानिवृत्त) वीके सिंह पोलैंड में यूक्रेन में फंसे भारतीयों की निकासी का काम देख रहे हैं। यहां रेजजो में प्रेजिडेंस्की होटल में आज उन्होंने 600 भारतीय छात्रों से बातचीत की। सिंह ने कहा कि अगर आपकी पढ़ाई पूरी नहीं हुई है... पोलैंड में जितने लोगों से मैं मिला हूं उन्होंने कहा है कि वह यूक्रेन में पढ़ाई कर रहे सभी छात्रों की शिक्षा की जिम्मेदारी उठाएंगे।





 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed