फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Railways will offer free movie download for travelers

रेलवे का यात्रियों को तोहफा, मुफ्त में डाउनलोड कर सकेंगे फिल्में

Tue, 25 Jul 2017 09:43 PM IST
amarujala.com- Submitted by: अभिषेक तिवारी
amarujala.com- Submitted by: अभिषेक तिवारी Updated Tue, 25 Jul 2017 09:43 PM IST
विज्ञापन
Indian Railways will offer free movie download for travelers
रेलवे - फोटो : demo pic

रेलवे के ताजा फैसले से ट्रेन का सफर अपेक्षाकृत सुहावना हो जाएगा। ट्रेन यात्री अब तीन घंटे की फिल्म समेत तमाम गाने मुफ्त में डाउनलोड कर सकेंगे।  खास बात यह कि तीन घंटे की फिल्म महज तीन मिनट में डाउन लोड होगी। हालांकि अभी चली ट्रेन में वाई-फाई की सुविधा नहीं मिलेगी।

विज्ञापन



रेल मंत्रालय ने कंटेंट ऑन डिमांड मनोरंजन की नई नीति तैयार की है, जिसके तहत ट्रेन में मौजूद बिना इंटरनेट वाले वाई-फाई से खुद के डिवाइस में फिल्म, गाने, वीडियो गेम व अन्य मनोरंजन के साधन डाउनलोड कर देख सकेंगे। रेल मंत्रालय की सभी रूट पर चलने वाली शताब्दी ट्रेन के हर सीट के सामने स्क्रीन लगाने की योजना तो सफल नहीं हो सकी, लेकिन रेलवे की कोशिश है कि सभी रूट पर चलने वाली सभी ट्रेनों में बिना इंटरनेट वाले वाई-फाई की सुविधा दी जाए।
विज्ञापन

  

कंटेंट ऑन डिमांड मनोरंजन उपलब्ध कराने के लिए रेलवे की नोडल एजेंसी रेलटेल ने टेंडर जारी कर दिया है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार इस योजना के तहत रेलवे हर ट्रेन में एक डिवाइस लगाएगा। इस डिवाइस से ट्रेन में वाई-फाई की सुविधा यात्रियों को मिलने लगेगी। इस डिवाइस से यात्री फिल्म, गाने व अन्य मनोरंजनात्मक साधनों को वाई-फाई के माध्यम से अपने डिवाइस पर डाउनलोड कर सकेंगे। यात्रियों का फीडबैक सही रहा तो इसे सभी ट्रेन में लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसके लिए शुरुआती दौर में यात्रियों से किसी तरह का चार्ज नहीं वसूला जाएगा। कंटेंट ऑन डिमांड योजना के तहज जल्द ही हमसफर, दुरंतो, राजधानी, शताब्दी व अन्य रूट पर चलने वाली मेल व एक्सप्रेस ट्रेन के यात्रियों को यह सुविधा दी जाएगी। गुजरात राज्य से गुजरने वाली ट्रेनों के बाद इस सुविधा को चरणबद्घ तरीके से व्यक्तिगत डिवाइसों पर पहले से लोड किया गया मनोरंजन अन्य रूट पर चलने वाली ट्रेेनों में उपलब्ध कराया जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed