{"_id":"597700214f1c1bc47f8b48e7","slug":"baahubali-to-bhagat-singh-all-come-to-spread-awareness-about-swachh-bharat-abhiyan","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशनों पर बाहुबली से लेकर भगत सिंह तक बताएंगे स्वच्छ भारत का महत्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे स्टेशनों पर बाहुबली से लेकर भगत सिंह तक बताएंगे स्वच्छ भारत का महत्व
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 25 Jul 2017 01:54 PM IST
विज्ञापन
स्वच्छ भारत अभियान
- फोटो : इंडिया टुडे
प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत अभियान को आगे बढ़ाने व उसे सफल बनाने के लिए अब बाहुबली और भगत सिंह व महात्मा गांधी जैसे देश के आइकन अपील करते नजर आएंगे।
विज्ञापन
एक अनुमान के अनुसार देश में स्वच्छ भारत के तहत बने शौचालयों लगभग 60 प्रतिशत ऐसे हैं जिन्हें इस्तेमाल नहीं किया जा रहा। यही वजह है कि एक नया स्टार्टअप आया है जो लोगों को अनोखे आइडिया से इन शौचालयों का इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित करेगा।
विज्ञापन
इसके लिए ये स्टार्टअप महात्मा गांधी, बीआर अंबेडकर, भगत सिंह और वर्तमान समय के हीरो बाहुबली जैसे राष्ट्रीय आइकन का सहारा लेकर लोगों को खुले में शौच करने या कुड़ा फेंकने के लिए हतोत्साहित करेगा।
विज्ञापन
लोगों में बदली सोच और व्यवहार में आए परिवर्तन को देखते हुए अंत्योदय नाम के स्टार्टअप ने दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पोस्टर और होर्डिंग के माध्यम से लोगों को साफ-सफाई के लिए प्रेरित कर रहे हैं। दरअसल इन पोस्टर्स और होर्डिंग में महात्मा गांधी, अंबेडकर और भगत सिंह व बाहुबली जैसे लोगों द्वारा अपील की जा रही है कि लोग अपने आस-पास को स्वच्छ रखें।