फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   indian railways uts app for unreserved ticket booking indian railway booking ticket app

अब रेल टिकट बुक करने के लिए लाइन में नहीं लगना होगा, मोबाइल से ऐसे कर सकते हैं बुक

Thu, 25 Jul 2019 08:36 AM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 25 Jul 2019 08:36 AM IST
विज्ञापन
indian railways uts app for unreserved ticket booking indian railway booking ticket app
रेलवे स्टेशन पर टिकट की खिड़की
भारतीय रेलवे में अभी भी टिकट बुक कराकर यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या की तुलना जनरल टिकट पर सफर करने वालों की संख्या काफी ज्यादा है। रेलवे में अनारक्षित श्रेणी में सफर करने वाले यात्रियों को टिकट खरीदने के लिए रेलवे स्टेशन में टिकट की खिड़की पर लाइन में नहीं खड़ा होना होगा। कुछ दिनों पहले रेलवे ने ऐसे यात्रियों के लिए भी नया मोबाइल एप्लीकेशन (एप) लॉन्च किया है। इससे मोबाइल के जरिए ही जनरल (अनारक्षित श्रेणी) टिकट और प्लेटफॉर्म टिकट बुक किया जा सकता है। भारतीय रेलवे की इस एप्लीकेशन का नाम अनारक्षित टिकट सिस्टम (यूटीएस) है।
विज्ञापन


विज्ञापन


इस एप को एंड्रॉइड और आइफोन दोनों तरह के मोबाइल उपभोक्ता इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे एक ओर जहां रेलवे स्टेशन की टिकट खिड़की पर भीड़ कम होगी, वहीं पेपरलेस मुहिम को भी फायदा पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

indian railways uts app for unreserved ticket booking indian railway booking ticket app

एप से बुक होगा टिकट

यात्रियों को यूटीएस ऐप अपने मोबाइल फोन में डाउनलोड करना होगा। इस एप्लीकेशन का इस्तेमाल करने के लिए मोबाइल में जीपीएस चालू करना होगा। इस एप के डाउनलोड होने के बाद आपको अपना मोबाइल नम्बर इस एप में रजिस्टर करना होगा। ऐप रजिस्टर हो जाने के बाद यात्री को कहां से कहां तक की यात्रा करनी है यह स्टेशन की डीटेल आपको एप में डालनी होगी। 

indian railways uts app for unreserved ticket booking indian railway booking ticket app

ऑनलाइन होगा भुगतान

इस एप पर टिकट बुक करने के बाद यात्री ऑनलाइन भुगतान कर सकेंगे। सफर के दौरान बस यात्रियों को एप पर टिकट दिखाना होगा। रेलवे की ओर से अपना एक वॉलेट आर-वॉलेट नाम से शुरू किया है इसमें आप पैसे रीचार्ज कर के इस पैसे के जरिए टिकट के शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। 

indian railways uts app for unreserved ticket booking indian railway booking ticket app

मिलेगा पांच फीसदी का बोनस

यात्रियों को वॉलेट रिचार्ज कराने पर पांच फीसदी का बोनस मिलेगा। मान लीजिए किसी यात्री ने 100 रुपये वॉलेट में डाले तो फिर उसके खाते में 105 रुपये आएंगे। 200 रुपये का रिचार्ज कराने पर 10 रुपये का अतिरिक्त बोनस मिलेगा। रजिस्ट्रेशन के बाद 150 से 5000 रुपये तक का रिचार्ज कर सकेंगे। उसी रिचार्ज से जनरल टिकट बनेंगे। डेबिट और क्रेडिट कार्ड से भी टिकट बनाने की सुविधा है।

indian railways uts app for unreserved ticket booking indian railway booking ticket app

स्टेशन में प्रवेश से पहले कराना होगा बुक

हालांकि यात्रियों को स्टेशन में प्रवेश करने से पहले इस एप पर टिकट बुक कराना होगा। एक बार स्टेशन में प्रवेश करने के बाद टिकट बुक नहीं होगा। वहीं ट्रेन के अंदर बैठने के बाद भी टिकट बुक नहीं होगा। ऐसा इसलिए ताकि बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों पर लगाम लगाई जा सके। 

indian railways uts app for unreserved ticket booking indian railway booking ticket app

ऐसे बुक होगा टिकट

टिकट बुक कराते समय सबसे पहले जिस स्टेशन से सफर करेंगे वह जिस मंडल के तहत आता है उसके ऑप्शन को भरना होगा। उदाहरण के तौर पर गोरखपुर से यात्रा शुरू करनी है तो पहले लखनऊ मंडल भरना होगा इसके बाद आए ऑप्शन में गोरखपुर टाइप करते ही डिटेल आएगा।

indian railways uts app for unreserved ticket booking indian railway booking ticket app

प्लेटफॉर्म और एमएसटी की होगी बुकिंग

रेल यात्रियों की सुविधा के लिए इस ऐप पर मासिक सीजन टिकट (एमएसटी) के अलावा प्लेटफॉर्म टिकट और अनारक्षित श्रेणी के टिकट की बुकिंग भी हो सकेगी। आपको टिकट का प्रिंट निकालने की जरूरत नहीं है। इस एप के जरिए आप अपनी बुकिंग हिस्ट्री, कैंसिल टिकट, आर-वॉलेट में बैलेंस आदि जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। 

indian railways uts app for unreserved ticket booking indian railway booking ticket app

अगस्त 2019 तक मिलेगा बोनस

रेलवे ने ज्यादा से ज्यादा यात्रियों को जोड़ने के लिए 24 अगस्त, 2019 तक बोनस देने की घोषणा कर रखी है। अब आप टिकट की बुकिंग पर बोनस प्राप्त कर सकते हैं। 

indian railways uts app for unreserved ticket booking indian railway booking ticket app

छोटे से छोटे स्टेशन की मिलेगी टिकट

इस एप पर यात्रियों को छोटे से छोटे स्टेशन और हॉल्ट की टिकट भी मिलेगी। इसका फायदा यह होगा कि यात्री बिना लाइन में लगे अपने टिकट को डेबिट कार्ड या फिर नेटबैंकिंग के जरिए सीधा बुक कर सकें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed