फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Railways: Train tickets will not be booked or canceled for several hours from 9 to 10 February

Indian Railways: 9 से 10 फरवरी तक कई घंटों तक ट्रेन टिकट नहीं होंगे बुक, न होंगे कैंसिल, ये है वजह

Thu, 08 Feb 2024 07:55 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 08 Feb 2024 07:55 PM IST
सार

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि 9 और 10 फरवरी के बीच करीब साढ़े चार घंटे अस्थायी रूप से दिल्ली पीआरएस सर्विस बंद रहेगी, इसके कारण यात्रियों को कई तरह की सेवाएं नहीं मिल पाएंगी। इस दौरान यात्री रिजर्वेशन, कैंसिलेशन, चार्टिंग, पीआरएस इंक्वायरी (काउंटर के साथ 139 पर भी) इंटरनेट बुकिंग और ईडीआर सर्विसेज उपलब्ध नहीं रहेंगी...

विज्ञापन
Indian Railways: Train tickets will not be booked or canceled for several hours from 9 to 10 February
Indian Railways - फोटो : Amar Ujala/Sonu Kumar

विस्तार

ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक जरूरी सूचना है। 9 और 10 फरवरी को आधी रात से कई घंटों तक दिल्ली की पीआरएस सेवाएं अस्थाई रूप से बंद रहेगी। यानी इस दौरान यात्री रिजर्वेशन, कैंसिलेशन, चार्टिंग, पीआरएस इंक्वायरी (काउंटर के साथ 139 पर भी) इंटरनेट बुकिंग और ईडीआर सर्विसेज उपलब्ध नहीं रहेंगी।

विज्ञापन

इसकी सबसे अहम वजह स्टैटिक और डायनामिक डाटाबेस एक्टिविटी हैं। लगभग 4.30 घंटे सेवाएं प्रभावित रहेंगी। 9 फरवरी को रात 11.45 बजे से 10 फरवरी को सुबह 4.15 बजे तक ये सभी सर्विस उपलब्ध नहीं रहेंगी। यात्रियों को असुविधा से बचाने के लिए रेलवे ने यह जानकारी दी है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि 9 और 10 फरवरी के बीच करीब साढ़े चार घंटे अस्थायी रूप से दिल्ली पीआरएस सर्विस बंद रहेगी, इसके कारण यात्रियों को कई तरह की सेवाएं नहीं मिल पाएंगी।

विज्ञापन

पीआरएस का मतलब यात्री आरक्षण प्रणाली है। यह भारतीय रेलवे की ओर से दी जाने वाली एक ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा है। पीआरएस का उपयोग करके यात्री ट्रेनों में आरक्षित और अनारक्षित टिकट बुक करते हैं। पीआरएस सर्विस का इस्तेमाल करने के लिए यात्रियों को इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन की वेबसाइट या रेल कनेक्ट एप पर जाना पड़ता है। वेबसाइट या एप पर यात्रियों को अपना खाता बनाना होता है, फिर वे टिकट बुक कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल, पीआरएस सर्विस घर बैठे यात्रियों को टिकट बुक करने की सुविधा प्रदान करती है। टिकट बुकिंग के लिए लंबी कतारों में लगने की जरूरत को खत्म करती है। यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाने में मदद करती है। वहीं, यह टिकट बुकिंग की प्रक्रिया को आसान और सुविधाजनक बनाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed