फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Railways strict on incidents of fire in trains dog squad deployed

Indian Railways: ट्रेनों में आग की घटनाओं पर रेलवे सख्त, डॉग स्क्वायड तैनात, सीसीटीवी से की जा रही निगरानी

Fri, 17 Nov 2023 06:22 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 17 Nov 2023 06:22 AM IST
सार

बैगेज स्कैनर मशीन पर प्रशिक्षित स्टाफ की तैनाती की गई है। सीसीटीवी रूम से सामान की निगरानी की जा रही है। पटाखों व अन्य ज्वलनशील पदार्थ वाले बैग का पता लगाने के लिए डॉग स्कवायड की भी मदद ली जा रही है।

विज्ञापन
Indian Railways strict on incidents of fire in trains dog squad deployed
Indian Railways - फोटो : Istock

विस्तार

ट्रेनों में आग लगने की घटनाओं को देखते हुए रेलवे सख्त हो गया है। सभी स्टेशनों पर रेलवे सुरक्षा बल गहन जांच कर रहा है। विशेषकर ज्वलनशील पदार्थों पर निगाहें हैं, ताकि किसी तरह की आग की घटना पर काबू पाया जा सके। इसके लिए डॉग स्क्वायड की तैनाती रेलवे स्टेशनों पर की गई हैं।

विज्ञापन

लोगों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने को ज्वलनशील पदार्थों की रोकथाम के लिए अभियान चलाया गया है। इसकी रोकथाम के लिए रेलवे सुरक्षा बल अन्य विभागों के साथ तालमेल बिठाकर चेकिंग कर रहा है। बैगेज स्कैनर मशीन पर प्रशिक्षित स्टाफ की तैनाती की गई है। सीसीटीवी रूम से सामान की निगरानी की जा रही है। पटाखों व अन्य ज्वलनशील पदार्थ वाले बैग का पता लगाने के लिए डॉग स्कवायड की भी मदद ली जा रही है। उद्घोषणा के माध्यम से यात्रियों को ज्वलनशील सामग्री ले जाने के खतरों के बारे में जागरूक किया जा रहा है। ट्रेन अनुरक्षण दल संदिग्ध व्यक्तियों व ज्वलनशील पदार्थ होने की आशंका पर विशेष निगरानी रख रहे हैं।

विज्ञापन

यात्री को बैग में पटाखे ले जाते पकड़ा
अभियान के तहत बृहस्पतिवार को पूर्वाह्न 11:45 बजे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बैगज स्केनर मशीन पर तैनात स्टाफ ने विमल कुमार नामक यात्री के बैग से पटाखे वाला बैग पकड़ा। वह ट्रेन संख्या 12392 श्रमजीवी एक्सप्रेस से राजेंद्र नगर जाने के लिए नई दिल्ली स्टेशन पर पहुंचा था। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि पटाखों को जब्त कर कार्रवाई की जा रही है। ट्रेन से ज्वलनशील पदार्थ साथ ले जाना प्रतिबंधित भी है। पकड़े जाने पर संलिप्त व्यक्ति के विरुद्ध नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed