Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Railways special trains Confirmed seats will be available from Delhi to UP-Bihar Dussehra Diwali Chhath

Indian Railways: दिल्ली से UP-बिहार के लिए मिलेगी कंफर्म सीट, दशहरा-दिवाली-छठ के लिए चलाई गईं स्पेशल ट्रेनें

Fri, 05 Sep 2025 02:37 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 05 Sep 2025 02:37 PM IST
सार

रेलवे का कहना है कि ये त्योहार स्पेशल ट्रेन यात्रियों को त्योहारों पर सुरक्षित, सुविधाजनक और समय पर यात्रा करने में मदद करेंगी। रेलवे ने भीड़ भाड़ से बचने व सीट आरक्षण में आसानी के लिए यात्रियों को अग्रिम टिकट बुकिंग की सलाह दी गई है।

विज्ञापन
Indian Railways special trains Confirmed seats will be available from Delhi to UP-Bihar Dussehra Diwali Chhath
भारतीय रेलवे - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

देश में गणेश उत्सव के साथ ही त्योहारी सीजन की शुरुआत हो गई है। अक्तूबर में नवरात्रि और दीपावली-छठ के त्योहार में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। राजधानी दिल्ली से बिहार और उत्तर प्रदेश की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए कई स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी, जिनका परिचालन सितंबर से नवंबर के बीच होगा। इन ट्रेनों के संचालन से त्योहारों पर यात्रियों को सीटों की उपलब्धता व यात्रा में आसानी होगी।

विज्ञापन


रेलवे का कहना है कि ये त्योहार स्पेशल ट्रेन यात्रियों को त्योहारों पर सुरक्षित, सुविधाजनक और समय पर यात्रा करने में मदद करेंगी। रेलवे ने भीड़ भाड़ से बचने व सीट आरक्षण में आसानी के लिए यात्रियों को अग्रिम टिकट बुकिंग की सलाह दी गई है।
विज्ञापन


उत्तर रेलवे के मुताबिक, ट्रेन संख्या 04094 हजरत निजामुद्दीन से 21 सितंबर से 29 नवंबर 2025 तक प्रतिदिन चलेगी। ये ट्रेन सुबह 11 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 5 बजे पटना पहुंचेगी। जबकि ट्रेन संख्या 04093 पटना से 22 सितंबर से 30 नवंबर तक चलेगी, जो रोजाना सुबह 7:45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 00:45 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी। यात्रियों की सुविधा के लिए गाजियाबाद, गोविंदपुरी, प्रयागराज जंक्शन, पं. दीन दयाल उपाध्याय जं., बक्सर, आरा और दानापुर रेलवे स्टेशन पर इस ट्रेन को ठहराव दिया गया है। इस ट्रेन में सभी एसी कोच रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल से पाटलिपुत्र सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। ट्रेन संख्या 04096 आनंद विहार टर्मिनल से 21 सितंबर से 29 नवंबर तक प्रतिदिन रात 12:05 बजे रवाना होकर उसी दिन रात 21:30 बजे पाटलिपुत्र पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04095 दिनांक 22 सितंबर से 30 नवंबर तक प्रतिदिन चलेगी, जो पाटलिपुत्र से 00:30 बजे रवाना होकर उसी दिन 21:30 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। इस ट्रेन को गाजियाबाद, कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज जं., वाराणसी जं., गाजीपुर सिटी, फेफना जं., बलिया, सहतवार, बकुल्हा, छपरा और दिघवारा रेलवे स्टेशन पर ठहराव दिया गया है। इस ट्रेन में एसी, स्लीपर और साधारण कोच होंगे।

नई दिल्ली से हसनपुर रोड के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। गाड़ी संख्या 04098 नई दिल्ली से 01 अक्टूबर से 29 नवंबर तक प्रतिदिन सुबह 09:30 बजे रवाना होगी। ये ट्रेन अगले दिन 12:00 बजे हसनपुर रोड पहुंचेगी। जबकि वापसी में ट्रेन संख्या 04097 हसनपुर रोड से 02 अक्तूबर से 30 नवंबर तक प्रतिदिन दोपहर 15:00 बजे चलेगी और अगले दिन 18:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। इस ट्रेन को गाजियाबाद, कानपुर सेंट्रल, उन्नाव, ऐशबाग, बादशाहनगर, बाराबंकी, बुढ़वल, गोंडा, गोरखपुर, कप्तानगंज, सिसवा बाजार, बगहा, नरकटियागंज, बेतिया, सगौली, बापू धाम मोतिहारी, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर ठहराव दिया गया है। इस ट्रेन में एसी और स्लीपर कोच रहेंगे।

इसके अलावा रेलवे ने हावड़ा से सासाराम के रास्ते नई दिल्ली के लिए पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने जा रहा है। यह ट्रेन एक अक्टूबर से एक दिसंबर तक प्रतिदिन चलेगी और कुल 61 दिनों तक यात्रियों को सेवा प्रदान करेगी। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि पूजा स्पेशल ट्रेन का ठहराव रोहतास जिले के दो महत्वपूर्ण स्टेशनों, सासाराम और डेहरी ऑन सोन पर भी रहेगा। इन दोनों स्टेशनों पर ठहराव से जिले के यात्रियों को हावड़ा और नई दिल्ली के बीच यात्रा करने में बड़ी राहत मिलेगी।

रेलवे अनुसार, हावड़ा से चलने वाली ट्रेन रात 11.50 बजे पर खुलेगी और अगले दिन सुबह दस बजकर अट्ठावन मिनट पर सासाराम पहुंचेगी। यहां से यह सुबह ग्यारह बजे नई दिल्ली के लिए रवाना होगी और शाम छह बजकर पंद्रह मिनट पर दिल्ली पहुंचेगी। वहीं, नई दिल्ली से चलने वाली ट्रेन शाम छह बजकर पंद्रह मिनट पर खुलेगी और अगले दिन सुबह दस बजकर अड़तीस मिनट पर सासाराम पहुंचेगी। इसके बाद यह सुबह दस बजकर चालीस मिनट पर हावड़ा की ओर रवाना होगी।


इस पूजा स्पेशल ट्रेन का ठहराव गाजियाबाद, अलीगढ़, टूंडला, इटावा, कानपुर, भभुआ रोड, सासाराम, डेहरी ऑन सोन, अनुग्रह नारायण रोड, गया जंक्शन, कोडरमा, पारसनाथ, धनबाद, आसनसोल, दुर्गापुर और बर्दमान स्टेशन पर होगा. इन प्रमुख स्टेशनों पर रुकने से न केवल बिहार और झारखंड बल्कि पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश के यात्रियों को भी सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed