फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Railways says Apart from online ticket booking passengers can also book tickets at the station counter

भारतीय रेलवे ने यात्रियों को दी राहत, काउंटर से टिकट बुकिंग की सुविधा आज से शुरू

Fri, 22 May 2020 08:34 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Fri, 22 May 2020 08:34 AM IST
सार

  • भारतीय रेलवे ने लॉकडाउन में यात्रियों को दी बड़ी राहत
  • ऑनलाइन के अलावा काउंटर से भी टिकट बुकिंग शुरू
  • यात्रियों को आज से मिलेगी ऑफलाइन बुकिंग की सुविधा

विज्ञापन
Indian Railways says Apart from online ticket booking passengers can also book tickets at the station counter
टिकट बुक कराने के लिए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के बाहर जमा भीड़ - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय रेलवे ने कोरोना वायरस महामारी के दौरान लागू लॉकडाउन में फंसे लोगों को बड़ी राहत दी है। अब यात्री ऑनलाइन के अलावा स्टेशन काउंटर से भी आरक्षण टिकट बुक करा सकते हैं। यात्रियों को यह सुविधा आज से मिलेगी। 

विज्ञापन

 
विज्ञापन

बता दें कि रेलवे ने कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए स्टेशनों पर काउंटर से टिकट बुकिंग की सुविधा बंद कर दी थी। अभी जो भी ट्रेनें चल रही हैं उसके लिए यात्रियों को ऑनलाइन ही टिकट बुक करना पड़ता था। लेकिन अब रेलवे ने यात्रियों के लिए काउंटर से भी टिकट बुक करने की सुविधा खोल दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 


रेल यात्री आज से रेलवे स्टेशनों के काउंटर से आरक्षण करा सकेंगे। रेलवे के बयान के मुताबिक, आरक्षित यात्रा के लिए यात्री रेलवे स्टेशनों के काउंटर से टिकटों की बुकिंग करा सकेंगे। टिकट की बुकिंग के दौरान सोशल डिस्टेंसिग की जिम्मेदारी जोनल रेलवे की होगी।

गौरतलब है कि रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा था कि आम लोगों को बहुत जल्द रेलवे स्टेशन के काउंटर से भी टिकट मिल पाएगा। इसके लिए रेल विभाग की टीम सुरक्षा के सभी इंतजामों की समीक्षा कर रही है। एक बार सभी इंतजाम सही पाने के बाद आम लोगों के लिए टिकट काउंटर खोल दिए जाएंगे। 


रेलवे ने आरक्षित टिकट की बुकिंग और रद्द करने की सुविधा पोस्ट ऑफिस और यात्री टिकट सुविधा केंद्र लाइसेंस रखने वालों को भी दी गई है। इसके अलावा आईआरसीटीसी के आधिकारिक एजेंट, रेलवे परिसर में यात्री आरक्षण प्रणाली और सामान्य सेवा केंद्रों को भी ऑफलाइन टिकट बुक करने का अधिकार दिया गया है। सभी जगहों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा।

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए एक जून से एसी स्पेशल और श्रमिक स्पेशल ट्रेनों के अलावा 200 ट्रेनों को चलाने की घोषणा की थी। इन ट्रेनों के लिए गुरुवार से बुकिंग शुरू हुई। बिना कन्फर्म टिकट इन ट्रेनों में यात्रा की इजाजत नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed