Railways: जब छाता लगाकर लोको पायलट ने चलाई ट्रेन, कुछ दिन पहले वंदे भारत ट्रेन में भी हुई थी बारिश
रेलवे से देश भर में हर दिन लाखों लोग यात्रा करते है। रेलवे यात्रियों को सफर के दौरान कई प्रकार की सुविधाएं भी मुहैया करवाता है। लेकिन इन दिनों रेलवे कर्मचारियों की दुर्दशा को लेकर कई वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोशल मीडिया पर कई नेताओं ने शेयर किया वीडियो
सोशल मीडिया पर इन वीडियो को कांग्रेस पार्टी के नेताओं समेत कई लोगों ने शेयर किया है। जिन लोगों ने इसे शेयर किया उन सभी का सोशल मीडिया अकाउंट वेरिफाइड है। एक्स हैंडल @SachinGuptaUP ट्रेन के इंजन के अंदर गिरते पानी का वीडियो शेयर करते हुए लिखते है कि, वाटरफॉल का ये नजारा ट्रेन के लोको पायलट केबिन का है। पायलट एक हाथ से छतरी पकड़े है, दूसरे हाथ से ट्रेन चला रहे। ड्राइवर का फेस इसलिए नहीं दिखाया, क्योंकि रेलवे सबसे पहले उसको सस्पेंड करेगा। न ही ट्रेन नंबर बताया जाएगा। यह वीडियो केवल रेलवे की व्यवस्था बताने के लिए बनाया गया है।
वाटरफॉल का ये नजारा ट्रेन के लोको पायलट केबिन का है। पायलट एक हाथ से छतरी पकड़े है, दूसरे हाथ से ट्रेन चला रहे।
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) July 25, 2024
ड्राइवर का फेस इसलिए नहीं दिखाया, क्योंकि रेलवे सबसे पहले उसको सस्पेंड करेगा। न ही ट्रेन नंबर बताया जाएगा। VIDEO व्यवस्था दिखाने को बनाई है।
pic.twitter.com/z6cwXBrh8w
वायरल वीडियो पर रेलवे ने मांगी थी जानकारी
सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद रेल मंत्रालय के एक्स हैंडल @RailwaySeva ने कई यूसर्ज से इस ट्रेन का नंबर, घटना का विवरण मांगा है। रेल सेवा ने लिखा है कि, इसकी पूरी जानकारी मुहैया करवाई जाए। ताकि हम इसे चेक कर सके। रेल मंत्रालय के इस जवाब के बाद एक्स हैंडल @Ragini_1912 लिखती है कि, वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रेन के लोको पायलट ने अपना चेहरा नहीं दिखाया है और ना ही वीडियो बनाने वाले ने। सरकार ऐसी है कि अगर किसी सरकारी कर्मचारी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कुछ कहा तो उसकी नौकरी छीन ली जाती है। इसलिए सॉरी।
इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग रेलवे और केंद्रीय रेल मंत्री पर सवाल उठा रहे है। सोशल मीडिया यूजर्स का इस वीडियो पर कहना है कि, ड्राइवर का फेस इसलिए नहीं दिखाया गया क्योंकि रेलवे सबसे पहले उसको सस्पेंड करेगा। रेलवे के जिम्मेदारी अधिकारी पहले की तरह आएंगे और कहेंगे की यह कुछ दिन पहले का पुराना वीडियो था और अब सब ठीक है।
बारिश में डूबी पटरियां, ट्रैकमैन ने दिखाया रास्ता
इसी बीच मध्य प्रदेश के कटनी जिले का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ट्रैकमैन ट्रेन को रास्ता दिखाते हुए दिखाई दे रहे है। दरअसल, यहां भारी बारिश और बाढ़ कारण रेल की पटरियां पूरी तरह से पानी में डूब गईं। पटरियां नहीं दिखने के कारण ट्रेनों को चलाने में दिक्कत आ रही थी। ऐसे में एक ट्रेन को रेलवे कर्मियों की तरफ से रास्ता दिखाते हुए देखा जा रहा है। एक मिनट 6 सेकंड के इस वायरल वीडियो में यह साफ देखा सकता है कि किस तरह रेलवे के कर्मचारी आगे-आगे चल रहे हैं और ड्राइवर ट्रेन लेकर उनके पीछे-पीछे आ रहा है।
है प्रभु है हरि राम कृष्ण ये क्या हुआ। आगे लोग पीछे ट्रेन चल रही है ।
— Aditya Gautam (@AdityaBundi) July 25, 2024
बारिश के चलते ट्रेन पटरी ढूँढने में फेल हो गई। #MadhyaPradeshNews #katni #heavyrain #madhyaprafesh pic.twitter.com/Oxi3utDxin
इस वीडियो पर लोगों के तरह-तरह के कमेंट भी आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि हम बुलेट ट्रेन की बात कर रहे हैं और आप हैं कि नेहरू के समय की इन ट्रेनों का जिक्र कर रहे हैं। वहीं, एक यूजर ने लिखा कि इस ट्रेन के लोको पायलट को मुंबई लोकल ट्रेन के लोको पायलट से ट्रेनिंग लेनी चाहिए। एक अन्य यूजर ने लिखा कि आखिर इतनी क्या जरूरी थी कि पानी में ट्रेन चलानी पड़ रही है। अगर ट्रेन बेपटरी हो जाती तो इसका जिम्मेदार कौन होता। अन्य यूजर का कहना है कि, ट्रेन डिरेल ना हो जाए तो रास्ता दिखाने के लिए यहां गार्ड्स भी तैनात किए गए हैं जो ट्रेन को रास्ता दिखाने हुए देखे जा सकते हैं। जाहिर है कि इतने बुरे हालात में ट्रेनों का संचालन संभव नहीं है लेकिन ट्रेनें फिर भी चल रही हैं जो काफी खतरनाक है।
कुछ दिन पहले वंदे भारत में भी दिखी थी ऐसी स्थिति
हाल ही में देश की सबसे प्रतिष्ठित ट्रेन वंदे भारत की छत टपकने के कुछ वीडियो वायरल हुए थे। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @priyarajputlive नाम की एक यूजर ने दो जुलाई को ये वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि ट्रेन की छत से पानी टपक रहा है। छत से इतना पानी गिर रहा है कि उसकी वजह से आस-पास की सारी सीट भीग गई थी।
वंदेभारत ट्रेन का हाल देखिए
— Priya singh (@priyarajputlive) July 2, 2024
ये ट्रेन दिल्ली-वाराणसी रुट पर दौड़ती है.
वंदेभारत का नंबर है 22416. pic.twitter.com/uMO8I65FZa
जाहिर है कि छत की इस लीकेज से ट्रेन में बैठे हुए यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है। इस वीडियो पर उत्तर रेलवे ने रिप्लाई देते हुए कहा, पाइपों में अस्थायी रुकावट के कारण कोच में थोड़ा पानी का रिसाव देखा गया! ट्रेन में मौजूद स्टाफ की तरफ से ठीक किया गया। इस असुविधा के लिए खेद है।