Indian Railways: सफर में नहीं लाए घर का खाना साथ? रेलवे इन स्टेशन पर दे रहा अच्छे-स्वादिष्ट खाने की गारंटी!
अब यात्रियों की इन दिक्कतों को समझते हुए रेलवे ने देशभर के 150 रेलवे स्टेशन को एफएसएसएआई के सहयोग से 'ईट राइट स्टेशन' का प्रमाणपत्र दिया है। ये स्टेशन खानपान को लेकर जारी प्रोटोकॉल का पालन करते हैं...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अगर आप ट्रेन से लंबे सफर में जा रहे हैं और घर का खाना नहीं ले जा रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की है। भारतीय रेलवे ने लाखों यात्रियों की परेशानियों को देखते हुए खाने के लिए विशेष इंतजाम किया है। हालांकि यह व्यवस्था देश के चुनिंदा रेलवे स्टेशन पर ही उपलब्ध होगी।
दरअसल, सफर के दौरान कई यात्री अपने घर से खाना बनाकर ले जाते हैं। क्योंकि उन्हें इस बार का डर होता कि स्टेशन पर जो खाना मिलता है, वह खाने लायक नहीं होता है। दूसरा वह उतना पौष्टिक और स्वादिष्ट नहीं होता है। इसलिए यात्री यह खाना खरीदने से बचते हैं।
लेकिन अब यात्रियों की इन दिक्कतों को समझते हुए रेलवे ने देशभर के 150 रेलवे स्टेशन को एफएसएसएआई के सहयोग से 'ईट राइट स्टेशन' का प्रमाणपत्र दिया है। ये स्टेशन खानपान को लेकर जारी प्रोटोकॉल का पालन करते हैं। यात्रियों को शुद्ध और स्वादिष्ट भोजन उपलब्ध कराते हैं। भारतीय रेलवे के अनुसार इससे यात्रियों को लाभ होगा। इसमें मेट्रो स्टेशन शामिल भी हैं।
इन स्टेशन में दिल्ली के नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली, नरेला, हजरत निजामुद्दीन, आनंद विहार, ओखला स्टेशन शामिल हैं। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के झांसी, मेरठ सिटी रेलवे स्टेशन, बादशाह नगर, बनारस, लखनऊ, आगरा, गोरखपुर, अयोध्या, कानपुर, वाराणसी कैंट, प्रयागराज रेलवे स्टेशन है। इसके अलावा विश्वविद्यालय और आईआईटी मेट्रो स्टेशन कानपुर, इलेक्ट्रॉनिक सिटी मेट्रो स्टेशन और सेक्टर 51 मेट्रो स्टेशन नोएडा भी शामिल किए गए हैं।
इसके अलावा उत्तराखंड में हरिद्वार स्टेशन, गुजरात में आणंद रेलवे और वडोदरा स्टेशन, बिहार में राजेंद्र नगर पटना रेलवे स्टेशन, हिमाचल प्रदेश में शिमला रेलवे स्टेशन और जम्मू कश्मीर में माता वैष्णो देवी स्टेशन को इस लिस्ट में शामिल किया गया है।
मध्यप्रदेश के बैतूल, नागदा, मैहर, सतना, कटनी मुरवारा, कटनी जंक्शन, जबलपुर, रीवा, उज्जैन, डबौरा, रुथियाई, गुना, खुराई, मकरोनिया, भोपाल, हबीबगंज, ग्वालियर, साउगोर स्टेशन शामिल हैं। इसके अलावा राजस्थान के कोटा, जोधपुर, बीकानेर, गांधीनगर जयपुर, अलवर, अजमेर और जयपुर स्टेशन का नाम भी इस सूची में है। वहीं, पंजाब-लुधियाना, फगवाड़ा, फिरोजपुर कैंट, भठिंडा, जालंधर स्टेशन भी इस लिस्ट में शामिल है।