फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Railways cancels all passenger trains till March 31 due to Coronavirus

भारतीय रेलवे का बड़ा फैसला, कोरोना वायरस के कारण 31 मार्च तक सभी पैसेंजर ट्रेनें रद्द

Sun, 22 Mar 2020 02:18 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sun, 22 Mar 2020 02:18 PM IST
विज्ञापन
Indian Railways cancels all passenger trains till March 31 due to Coronavirus
भारतीय रेल, फाइल फोटो - फोटो : गूगल

कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए भारतीय रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। रेलवे ने 31 मार्च तक सभी पैसेंजर ट्रेनों को रद्द कर दिया है। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए भारतीय रेल ने सभी पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन बंद करने का फैसला किया है। रेलवे ने बताया है कि सभी लंबी दूरी की ट्रेनें, एक्सप्रेस और इंटरसिटी ट्रेनें का परिचालन 31 मार्च की रात 12 बजे तक बंद रहेगा। इसमें प्रीमियम ट्रेनें भी शामिल हैं। रेलवे बोर्ड की बैठक में यह अहम फैसला लिया गया।

विज्ञापन


रेलवे के कार्यकारी निदेशक की ओर से जारी सूचना में बताया गया है कि कोलकाता मेट्रो, कोंकण रेलवे, उपनगरीय ट्रेनें नहीं चलेंगीं, लेकिन आज रात 12 बजे तक उपनगरीय ट्रेनें, कोलकाता मेट्रो की सेवाएं जारी रहेगीं। आज रात के बाद इन्हें भी 31 मार्च तक के लिए रद्द कर दिया जाएगा। वैसी ट्रेनें जो 22 तारीख से चार घंटे पहले चलनी शुरू हुई थीं, वो अपने गंतव्य स्थान तक जाएंगी।
विज्ञापन


टिकट कैंसिल के नियमों में ढील
रेलवे ने यात्री को राहत देते हुए कहा है कि टिकट कैंसिल करवाने पर कोई चार्ज नहीं वसूला जाएगा। यात्रियों को टिकट पूरा पैसा वापस किया जाएगा। रेलवे ने कहा है कि यात्रियों को आसानी से पैसा वापस मिल सके इसके लिए बेहतर इंतजाम किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे ने उन यात्रियों का किराया लौटाने के नियमों में ढील दी जिन्होंने 21 मार्च से 21 जून के बीच यात्रा करने के लिए टिकट बुक कराई थी।  21 मार्च से 21 जून के बीच रेलगाड़ी रद्द की जाती है तो यात्रा की तारीख से तीन महीने के अंदर टिकट काउंटर पर टिकट दिखाकर किराया वापस लिया जा सकता है। वर्तमान में यह समय सीमा तीन दिन या 72 घंटे की है।। जरूरी वस्तुओं की सप्लाई जारी रखने के लिए मालगाड़ियां चलती रहेंगी। 

कोरोना से निपटने के लिए जनता कर्फ्यू
कोरोना वायरस से निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर रविवार सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक जनता कर्फ्यू लगाया गया है। सभी राज्य सरकारों ने कर्फ्यू का पालन और समर्थन करने की घोषणा की है। वहीं, कर्फ्यू को सफल बनाने की तैयारी में शनिवार को ही जनता ने देश के कई हिस्सों में बंदी की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed