फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Railways Announces 908 Special Trains for Summer Rush, Zone-wise Breakup Inside

गर्मी की छुट्टियों में घर जाना होगा आसान: रेलवे ने चलाईं 908 स्पेशल ट्रेनें, किस जोन को मिलीं कितनी गाड़ियां?

Mon, 20 Apr 2026 10:38 PM IST
Rahul Kumar डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rahul Kumar Updated Mon, 20 Apr 2026 10:38 PM IST
सार

रेलवे ने 15 अप्रैल से 15 जुलाई की अवधि के लिए कुल 908 समर स्पेशल ट्रेनों को मंज़ूरी दी गई है। जो यात्रा की बढ़ी हुई मांग को पूरा करने के लिए 18,262 फेरे लगाएंगी। इनमें से 660 ट्रेनों को पहले ही अधिसूचित किया जा चुका है, जो 11,294 फेरे लगाएंगी।

विज्ञापन
Indian Railways Announces 908 Special Trains for Summer Rush, Zone-wise Breakup Inside
भारतीय रेलवे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय रेलवे ने गर्मियों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है। यात्रियों की सुविधा के लिए तीन महीनों में कुल 18,262 समर स्पेशल ट्रेन ट्रिप्स चलाने की योजना बनाई गई है। इनमें से 11,294 ट्रिप्स पहले ही घोषित किए जा चुके हैं।
विज्ञापन


दरअसल, हर साल गर्मियों की छुट्टियों और त्योहारों के दौरान ट्रेनों में भीड़ बढ़ जाती है और वेटिंग लिस्ट लंबी हो जाती है। इसलिए रेलवे ने यात्रियों को राहत देने के लिए यह कदम उठाया है। इन स्पेशल ट्रेनों का मकसद यात्रियों को आसान और आरामदायक सफर देना है। साथ ही भीड़ वाले रूट्स पर दबाव घटेगा, जिससे नियमित ट्रेनों का संचालन भी बेहतर हो सकेगा। रेलवे के अनुसार, जरूरत के अनुसार आगे और समर स्पेशल ट्रेनें चलाई जा सकती हैं।
विज्ञापन


रेलवे ने बताया, 15 अप्रैल से 15 जुलाई की अवधि के लिए कुल 908 समर स्पेशल ट्रेनों को मंज़ूरी दी गई है। जो यात्रा की बढ़ी हुई मांग को पूरा करने के लिए 18,262 फेरे लगाएंगी। इनमें से 660 ट्रेनों को पहले ही अधिसूचित किया जा चुका है, जो 11,294 फेरे लगाएंगी। दक्षिण मध्य रेलवे ने 124 ट्रेनों (1,184 फेरे) की मंजूरी और 76 ट्रेनों (324 फेरे) के साथ अधिसूचना जारी की है। वहीं, पश्चिम रेलवे ने 106 ट्रेनों (2,078 फेरे) को मंज़ूरी दी है। जिनमें से 92 ट्रेनों (1,667 फेरों) को अधिसूचित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तरी रेलवे ने 76 ट्रेनें मंजूर की
उत्तर पश्चिम रेलवे ने 76 ट्रेनों (2,245 फेरों) को मंज़ूरी दी है, जिनमें से 62 ट्रेनों (1,878 फेरे) को अधिसूचित किया जा चुका है। उत्तरी रेलवे ने 76 ट्रेनों (2,090 फेरों) को मंज़ूरी दी है, जिनमें से 56 ट्रेनों (1,535 फेरे) की सूचना जारी कर दी गयी है। मध्य रेलवे ने 74 ट्रेनों (3,082 ट्रिप) को मंज़ूरी दी है, जिनमें से 70 ट्रेनों (2,238 ट्रिप) की सूचना जारी कर दी गई है। दक्षिणी रेलवे ने 72 ट्रेनों (558 फेरे) को मंज़ूरी दी है, जिनमें से 38 ट्रेनों (133 फेरों) की सूचना जारी कर दी गई है।

किस जोन को कितनी ट्रेनें?
जबकि पूर्व मध्य रेलवे ने 64 ट्रेनों (2,711 फेरों) को मंज़ूरी दी है। जिनमें से 38 ट्रेनों (1,060 फेरे) की सूचना जारी कर दी गयी है। उत्तर मध्य रेलवे ने 54 ट्रेनों (1,163 फेरों) को मंज़ूरी दी है। जिनमें से 46 ट्रेनों (688 फेरों) की सूचना जारी कर दी गई है। पूर्वोत्तर रेलवे ने 52 ट्रेनों (814 फेरों) को मंज़ूरी दी है, जिनमें से 34 ट्रेनों (477 फेरों) की सूचना जारी कर दी गई है। पूर्वी तट रेलवे ने 28 ट्रेनों (410 फेरों) को मंज़ूरी दी है, जिनमें से 18 ट्रेनों (88 फेरों) की सूचना जारी कर दी गई है।

ये भी पढ़ें: Railways: बिना किराया बढ़ाए रेलवे हो रहा मालामाल, जानें कबाड़ बेचकर कितने करोड़ की कमाई?


पश्चिम मध्य रेलवे ने 28 ट्रेनों (408 फेरों) को स्वीकृति दी है। जिनमें से 18 ट्रेनों (192 फेरों) की सूचना जारी कर दी गई है। पूर्वी रेलवे ने 24 ट्रेनों (392 फेरों) को मंजूर किया है, जिनमें से 10 ट्रेनों (276 फेरों) की सूचना जारी कर दी गई है। रेलवे ने बताया है कि उत्तर सीमांत रेलवे ने 24 ट्रेनों (220 फेरों) को मंज़ूरी दी है, जिनमें से 20 ट्रेनों (141 फेरों) की सूचना जारी कर दी गई है।

दक्षिण पूर्व रेलवे ने 20 ट्रेनों (276 फेरों) को मंज़ूरी दी है, जिनमें से 18 ट्रेनों (250 फेरों) की सूचना जारी कर दी गई है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने 10 ट्रेनों (122 फेरों) को मंज़ूरी दी है, जिनमें से 8 ट्रेनों (70 फेरों) की सूचना जारी कर दी गई है। दक्षिण पश्चिम रेलवे ने 76 ट्रेनों (509 फेरों) को स्वीकृति दी है, जिनमें से 56 ट्रेनों (277 फेरों) की सूचना जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed