{"_id":"5c62f106bdec2232285b0ea2","slug":"indian-railway-reduces-proposed-rent-of-train-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ने ट्रेन 18 का प्रस्तावित किराया घटाया, टिकटों पर नहीं मिलेगी कोई छूट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
रेलवे ने ट्रेन 18 का प्रस्तावित किराया घटाया, टिकटों पर नहीं मिलेगी कोई छूट
Tue, 12 Feb 2019 09:45 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Tue, 12 Feb 2019 09:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे ने मंगलवार को वंदे भारत एक्सप्रेस या ट्रेन 18 के प्रस्तावित किराये को घटाने की घोषणा की। किराये को तर्कसंगत बनाते हुए रेलवे ने दिल्ली-वाराणसी सफर के लिए वातानुकूलित कुर्सीयान का किराया 1850 रूपये की जगह 1760 रूपये, जबकि एक्जीक्यूटिव श्रेणी का किराया 3520 रूपये की जगह 3310 रूपये करने की घोषणा की है।
विज्ञापन
हालांकि, जल्द शुरू होने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस में टिकटों पर किसी तरह की रियायत नहीं मिलेगी जैसा कि दूसरी ट्रेनों में वरिष्ठ नागरिकों को मिलती है। उन्हें वयस्क की तरह टिकट का पूरा किराया देना होगा। रेलवे के एक आदेश में कहा गया है कि वापसी की यात्रा में कुर्सी यान के टिकट का किराया 1700 रूपये होगा और एक्जीक्यूटिव श्रेणी का किराया 3,260 रूपये पड़ेगा।
विज्ञापन
दोनों किराये में कैटरिंग का शुल्क भी शामिल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 फरवरी को दिल्ली से ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। यात्री 17 फरवरी से ट्रेन में सफर कर पाएंगे। यह ट्रेन सुबह छह बजे दिल्ली से रवाना होगी और दोपहर दो बजे वाराणसी पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन दोपहर तीन बजे रवाना होगी और रात में 11 बजे दिल्ली पहुंचेगी ।
विज्ञापन
आदेश में कहा गया है कि सोमवार और बृहस्पतिवार को छोड़कर ट्रेन सप्ताह में हर दिन चलेगी । सूत्रों ने बताया कि शताब्दी एक्सप्रेस की तुलना में खासकर कुर्सीयान के टिकट का किराया ज्यादा होने के कारण रेलवे ने किराया घटाने का फैसला किया है।
अभी चेयर कार का किराया उतनी ही दूरी तय करने वाली शताब्दी ट्रेनों के किराये से 1.4 गुणा अधिक है और एक्जीक्यूटिव क्लास का किराया प्रीमियम ट्रेन में वातानुकूलित प्रथम श्रेणी के किराये से 1.3 गुणा अधिक है। नयी दिल्ली से वाराणसी तक एक्जीक्यूटिव श्रेणी में यात्रा करने वाले यात्रियों को सुबह की चाय, नाश्ते और भोजन के लिए 399 रूपये देने पड़ेंगे जबकि कुर्सीयान के यात्रियों को 344 रूपये लगेंगे।