Exclusive: रामनवमी के लिए रेलवे की खास तैयारी, देश में पांच जगहों से चलेंगी 'श्रीराम दरबार यात्रा' स्पेशल ट्रेनें
ये स्पेशल ट्रेनें एक से दो दिनों के अंतराल में अयोध्या पहुंचेंगी। यात्री करीब डेढ़ दिन अयोध्या में ही बिताएंगे। आईआरसीटीसी द्वारा यात्रियों को श्रीराम जन्मस्थान (श्रीरामलला) के अलावा हनुमानगढ़ी, कनक भवन, नंदीग्राम, राजा दशरथ महल के अलावा शाम को सरयू नदी की आरती भी दिखाई जाएगी...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर बन रहा भव्य राम मंदिर देशभर के रामभक्तों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। देशभर के लोग भगवान राम के दर्शन के लिए लोग भारतीय रेलवे से स्पेशल ट्रेनों की मांग भी कर रहे हैं। लोगों की आस्था और मांग को देखते हुए आईआरसीटीसी रामनवमी के मौके पर देशभर से 'श्रीराम दरबार यात्रा' स्पेशल ट्रेन शुरू करने जा रहा है। ये ट्रेन देश के पांच शहरों से शुरू की जाएगी।
आईआरसीटीसी के उच्च विश्वस्त सूत्र ने अमर उजाला को बताया कि श्रीराम जन्मभूमि पर बन रहे मंदिर और भगवान राम के दर्शनों की लोगों की मांग को देखते हुए ये स्पेशल ट्रेन शुरू की जा रही है। आईआरसीटीसी के पांच जोन से ये स्पेशल ट्रेनें शुरू होगी। किस जोन के कौन से शहर और किस तारीख से ये ट्रेनें शुरू होंगी इसका चयन फिलहाल किया जा रहा है। जल्द ही इसकी घोषणा की जाएगी।'
पूरी अयोध्या घूमेंगे यात्री
चैत्र नवरात्र और रामनवमी के त्योहार को देखते हुए देश के पांच शहरों से शुरू होने वाली इन स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल तैयार किया गया है। ये स्पेशल ट्रेनें एक से दो दिनों के अंतराल में अयोध्या पहुंचेंगी। यात्री करीब डेढ़ दिन अयोध्या में ही बिताएंगे। आईआरसीटीसी द्वारा यात्रियों को श्रीराम जन्मस्थान (श्रीरामलला) के अलावा हनुमानगढ़ी, कनक भवन, नंदीग्राम, राजा दशरथ महल के अलावा शाम को सरयू नदी की आरती भी दिखाई जाएगी।
सूत्र ने आगे बताया कि 'सभी जोन को निर्देशित किया गया है कि इन ट्रेनों का रूट इस तरह से तैयार करें कि रास्तें में आने वाले अन्य प्रमुख तीर्थस्थल और एतिहासिक स्थलों को देखते हुए यात्री अयोध्या पहुंचे। वह लौटते समय अन्य स्थलों का भ्रमण करते हुए अपने गतंव्य पर पहुंच सकें।
कोविड प्रोटोकाल के चलते कम होगी यात्रियों की संख्या
पर्यटन मंत्रालय की थीम 'देखो अपना देश' के तहत आईआरसीटीसी ये स्पेशल ट्रेन शुरू कर रहा है। कोविड के चलते एक ट्रेन में 650 यात्री ही सफर कर सकेंगे। स्पीलर क्लास ट्रेन में प्रति व्यक्ति प्रतिदिन 900 रुपये का किराया तय किया गया है। यात्री आईआरसीटीसी की वेबसाइट के जरिए इन ट्रेनों में बुकिंग कर सकेंगे। आईआरसीटीसी इन ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को खाना, रहना, गाइड समेत अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध करवाएगा।
'श्रीराम दरबार यात्रा' स्पेशल ट्रेन में सभी यात्रियों को कोविड प्रोटोकॉल से जुड़े स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसिजर का पालन करना होगा। कोई भी यात्री अपनी सीट किसी अन्य यात्री से बदल नहीं सकेंगे। यात्रियों के अलावा स्टाफ के लिए भी फेस कवर या फेस मास्क पहनाना अनिवार्य होगा। ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को कोरोना किट मुहैया करवाई जाएगी। कोविड-19 सुरक्षा किट में एक बोतल हैंड सैनिटाइजर, एक मास्क, एक फेस शील्ड और एक जोड़ी ग्लव्स होंगे।
यात्रियों को आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करना होगा। ट्रेन स्टाफ के मांगे जाने पर उन्हें एप में अपनी स्थिति दिखानी होगी। ट्रेन के पैंट्री कार के आसपास और टॉयलेट्स की समय-मय पर सफाई और डिसइनफेक्ट किया जाएगा। यात्रियों के सामान को भी नियुक्त कर्मचारी डिसइनफेक्ट करेंगे। वहीं उन सभी जगहों को भी लगातार डिसइनफेक्ट किया जाता रहेगा, जहां यात्रियों के छूने की गुंजाइश रहेगी।