फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   indian railway cleaniness rating releases jodhpur station rewarded as number one

रेलवे ने जारी की स्टेशनों की स्वच्छता रैकिंग, जोधपुर नंबर वन और मथुरा जंक्शन सबसे फिसड्डी

Mon, 13 Aug 2018 08:15 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली  
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली   Updated Mon, 13 Aug 2018 08:15 PM IST
विज्ञापन
indian railway cleaniness rating releases jodhpur station rewarded as number one

रेलवे ने अपने स्टेशनों की स्वच्छता रैकिंग जारी की है। इसमें एक से लेकर दस तक की बात करें तो उत्तर भारत के स्टेशन की रैकिंग काफी नीचे है। ए-1 श्रेणी में देश के सबसे स्वच्छ रेलवे स्टेशनों में जोधपुर नंबर एक पर है और जयपुर स्टेशन नंबर दो पर आया है। जबकि ए श्रेणी वाले स्टेशन में में मारवाड़ पहले स्थान पर और फुलेरा दूसरे स्थान पर है। देश की राजधानी दिल्ली की बात करें आनंद विहार जहां से पूर्वांचल की ट्रेनें रवाना होती है, इसका नंबर पांचवा है तो नई दिल्ली स्टेशन 39 वें स्थान पर है। पुरानी दिल्ली 54 वें स्थान पर है।  

विज्ञापन

      
स्वच्छता रैंकिंग के ए वन श्रेणी वाले स्टेशन में सबसे खराब प्रदर्शन मथुरा का है तो ए श्रेणी वाले स्टेशन पर सबसे नीचले स्तर पर शाहगंज स्टेशन है। 
      
रेल मंत्री पीयूष गोयल ने रेल भवन में भारतीय गुणवत्ता नियंत्रण परिषद द्वारा वर्ष 2018 के लिए किये गये स्वच्छता सर्वेक्षण की रिपोर्ट जारी की। उन्होंने यह भी ऐलान किया कि स्वच्छता सर्वेक्षण के दायरे में ए-1 और ए श्रेणी के 407 स्टेशनों के अलावा 600 और स्टेशन भी शामिल किए जाएंगे। स्वच्छता सर्वेक्षण वार्षिक की बजाय छमाही हुआ करेगा।  
विज्ञापन

   
रेल मंत्री ने कहा कि रेलवे स्टेशनों के स्वच्छता सूचकांक में 18 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले 39 स्टेशन है। 80 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाले स्टेशन पिछले साल 90 प्रतिशत थे जो अब स्वच्छता के पैमाने पर बढ़कर 161 हो गए हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

     
ए-1 श्रेणी में नंबर एक पर जोधपुर स्टेशन है, नंबर दो पर जयपुर और नंबर तीन तिरुपति स्टेशन रहा। ए श्रेणी में नंबर एक पर मारवाड़, नंबर दो पर फुलेरा और नंबर तीन पर वारंगल स्टेशन रहा। रेलवे जोन में उत्तर पश्चिम रेलवे नंबर एक पर है। दक्षिण मध्य रेलवे नंबर दो पर है। सबसे खराब प्रदर्शन की बात करें तो उत्तर मध्य रेलवे का रहा है। रेल मंत्रालय उसके कारणों की समीक्षा करेगा और उत्तर मध्य रेलवे को पूरी सहायता देगा।      

उत्तर भारत के ज्यादात स्टेशन स्वच्छता की रैंकिंग में काफी पीछे

indian railway cleaniness rating releases jodhpur station rewarded as number one

स्वच्छता की रैंकिंग में उत्तर भारत विशेष कर पूर्वांचल के स्टेशन काफी नीचले पैदान पर हे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकसभा क्षेत्र की बात करें तो वारणसी स्टेशन की स्वच्छता रैंकिंग ए श्रेणी में 69 है। मुगलसराय 65 वें स्थान है।

इलाहाबाद इन स्टेशनों से ऊपर 33 वें स्थान पर तो देहरादून 34 वें स्थान पर है। इसी तरह आगरा कैंट 37, गोरखपुर 44, लखनऊ 45, अंबाला 46, हरिद्वार 47, चंडीगढ़ 55, लुधियाना 56, कानपुर सेंट्रल 61, लखनऊ 64, बरेली 67, मुजफ्फरनगर 70 और मथुरा स्टेशन 75 वें स्थान पर यानी सबसे नीचे है।      

ए श्रेणी वाले स्टेशन की रैंकिंग 
     
ए श्रेणी वाले स्टेशन में भी उत्तर भारत के स्टेशनों की स्थिति बेहतर नहीं है। कुल 400 स्टेशनों पर कराए गए स्वच्छता सर्वेक्षण में रूड़की का स्थान 241 है तो सुल्तानपुर का 142, इसी तरह शाहजहांपुर 150, जलंधर सिटी 157, मऊ 165, आजमगढ़ 172, मुरादाबाद 179, मुजफ्फरनगर 186, गुरू्ग्राम 201, गौंडा 204, आगरा फोर्ट 206, बरेली 210, अलीगढ़ 213, हरदोई 217, जालंधर कैंट 226, फिरोजपुर 235, सराय रोहिल्ल 230, फिरोजपुर 235, कालका 236, गाजियाबाद 238, करनाल 241, बस्ती 252, बाराबंकी 255, पानीपत 262, रामपुर 268, टुंडला 269, देवरिया सदर 291, दिल्ली सहादरा 300, मिर्जापुर 307, भदोई 311, जौनपुर 312, मेरठ 312, दिल्ली कैंट 315, फैजाबाद 316, बल्लभगढ़ 317, सोनीपत 322, फरीदाबाद 323, जगधारी 327 और अयोध्या स्टेशन 328 वें नंबर पर है।      

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed