फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Railway can return Flexi Fare to Diwali

दीपावली पर फ्लैक्सी फेयर हो सकता है वापस

Fri, 13 Oct 2017 02:59 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 13 Oct 2017 02:59 AM IST
विज्ञापन
Indian Railway can return Flexi Fare to Diwali
file photo - फोटो : अमर उजाला

 दीपावली पर रेलवे यात्रियों को दो गिफ्ट देने की तैयारी में है। प्रकाश पर्व पर फ्लैक्सी फेयर वापस लिए जाने की उम्मीद है। साथ ही दिल्ली-मुंबई के बीच नई सेमी हाईस्पीड राजधानी ट्रेन चलाने की पूरी तैयारी है। यह ट्रेन महज 12 घंटे में दिल्ली से मुंबई की दूरी तय करेगी। 

विज्ञापन


शुक्रवार को रेलवे बोर्ड के सदस्य (यातायात) मोहम्मद जमशेद इसकी घोषणा करेंगे। वीवीआइपी ट्रेनों में फ्लैक्सी फेयर को लेकर हो रही किरकिरी से निजात पाने के लिए रेलवे इसे खत्म कर सकता है। रेलवे बोर्ड के अधिकारियों ने फ्लैक्सी फेयर की जगह कई तरह के सुझाव रेल मंत्री को दिए हैं। 
विज्ञापन



पढ़ें- प्रीमियर ट्रेनों में फ्लेक्सी किराया सिस्टम में होगा बदलाव
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें 30 प्रतिशत किराया बढ़ाने का सुझाव भी शामिल है। लिहाजा अगर फ्लैक्सी फेयर हटता है तो राजधानी, शताब्दी व दुरंतो ट्रेनों का किराया अन्य ट्रेनों से 30 प्रतिशत तक ज्यादा हो सकता है। शुक्रवार को रेल मंत्री से हरी झंडी मिलने के साथ ही इसकी घोषणा की जाएगी।

इसके अलावा रेलवे ने तीन ट्रायल के बाद दिल्ली के निजामुद्दीन स्टेशन से मुंबई के लिए सेमी हाईस्पीड राजधानी ट्रेन चलाने का निर्णय ले लिया है। यह ट्रेन 12 घंटे में दिल्ली से मुंबई व मुंबई से दिल्ली की दूरी तय करेगी। रेलवे सूत्रों के अनुसार इस ट्रेन का किराया भी अन्य ट्रेनों से 20-30 प्रतिशत तक अधिक होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed