फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Prime Minister given an offer to Prime minister of italy

'इटली के नौसैनिकों को छोड़ने के बदले हुआ सोनिया को बदनाम करने का समझौता'

Wed, 27 Apr 2016 03:03 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 27 Apr 2016 03:03 PM IST
विज्ञापन
Indian Prime Minister given an offer to Prime minister of italy
दिग्विजय ने साधा भाजपा पर निशाना - फोटो : PTI

अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला मामले में भाजपा की तरफ से कांग्रेस को घेरे जाने के बाद अब कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधना शुरू किया है। संसद में इस मुद्दे पर भारी बहस के बाद दिग्विजय सिंह ने इस मामले के बिचौलिए जेम्स क्रि‌स्चियन मिशेल के बयान का हवाला देते हुए कहा है कि इटली के प्रधानमंत्री से पीएम मोदी ने समझौता किया था।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इटली के प्रधानमंत्री से पीएम मोदी ने कहा था कि अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले में सोनिया गांधी का नाम ले आओ, तो हम इटली के उन सभी नौसैनिकों को छोड़ देंगे, जिन्हें गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर, सोनिया गांधी ने भी भाजपा के आरोपों के नकारते हुए कहा है कि जल्द से जल्द बिना भेदभाव के जांच की जाए, सच सामने आ जाएगा। वह बोलीं कि यह सब आरोप आधारहीन हैं, जिनका भाजपा के पास कोई भी सबूत नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
 

 

क्या कहा था बिचौलिए मिशेल ने

Indian Prime Minister given an offer to Prime minister of italy
अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला - फोटो : PTI

बिचौलिए क्रिस्चियन मिशेल ने कहा था कि पीएम मोदी ने यूनाइटेड नेशन्स की एक मीटिंग के दौरान न्यूयॉर्क में इटली के पीएम से मुलाकात की थी। इस मीटिंग में पीएम मोदी ने इटली के प्रधानमंत्री को ऑफर दिया था कि अगर वह गांधी परिवार के अगस्ता मामले में शामिल होने के सबूत दे दें तो इटली के मछुआरों को छोड़ दिया जाएगा।

मिशेल ने यह बात द हिंदू को दिए इंटरव्यू में भी कही है। हालांकि, मिशेल से इस मीटिंग का सबूत मांगे जाने पर उन्होंने बताया कि यह एक ब्रश-बाय मीटिंग थी। आपको बता दें कि ब्रश-बाय मीटिंग वह मीटिंग होती है, जिसमें दो लोग आप में बिना पहले से निर्धारित किए ही मिलते हैं। यूनाइटेड नेशन्स की मीटिंग में भी मोदी और इटली के प्रधानमंत्री ऐसे ही आपस में मिले थे और काफी देर तक बात की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed