फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian pharma company Sun Pharma recalled 34,000 vials of one of its generic drugs from the US markets

India News: रक्तचाप की दवा की 34 हजार शीशियां US से वापस मंगाईं, बायोफ्यूल बनाने के लिए काम करेंगे ये देश

Sun, 12 Feb 2023 06:26 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Sun, 12 Feb 2023 06:26 AM IST
सार

निगरानी के लिए बने अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया है कि डिल्टियाजेम हाइड्रोक्लोराइड के लॉट को एफडीए की प्रयोगशाला में जांचा गया था। स्टेबिलिटी टेस्ट और विघटन परीक्षण हुए।

विज्ञापन
Indian pharma company Sun Pharma recalled 34,000 vials of one of its generic drugs from the US markets
रक्तचाप की समस्या (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : istock

विस्तार

भारतीय फार्मा कंपनी सन फार्मा ने अमेरिकी बाजारों से अपनी एक जेनेरिक दवा की 34 हजार शीशियां वापस मंगवाई हैं। डिल्टियाजेम हाइड्रोक्लोराइड नामक यह दवा उच्च रक्तचाप, एन्जाइना (सीने में दर्द) और दिल की धड़कन में अनियमितताएं होने पर कैप्सूल के रूप में ली जाती है।
विज्ञापन


यह अमेरिका में हुए डिजोल्यूशन टेस्ट (विघटन परीक्षण) में विफल हुई थी। इन मामलों पर निगरानी के लिए बने अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (यूएसएफडीए) ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया है कि डिल्टियाजेम हाइड्रोक्लोराइड के लॉट को एफडीए की प्रयोगशाला में जांचा गया था। स्टेबिलिटी टेस्ट (शेल्फ लाइफ और उपयोग अवधि जानने का परीक्षण) और विघटन परीक्षण हुए। इनमें यह अशुद्धता की सीमा के मानक में विफल पाई गई। सन फार्मास्युटिकल्स इंडस्ट्रीज की न्यू जर्सी के प्रिंस्टन में स्थित इकाई सन फार्मा इंक इस दवा के प्रभावित लॉट वापस मंगवा रही है। अमेरिका में एफडीए की जांच में विफल इस दवा का लॉट गुजरात में हलोल स्थित कंपनी की उत्पादन इकाई में बना था। इसे अमेरिका में मौजूद यूनिट के जरिए बाजार में वितरित किया गया। 
विज्ञापन


ग्लोबल बायोफ्यूल अलायंस बनाने के लिए साथ काम करेंगे भारत, ब्राजील और अमेरिका
ग्लोबल बायोफ्यूल अलायंस (जीबीए) के गठन के लिए भारत, ब्राजील और अमेरिका अगले कुछ महीने तक मिलकर काम करेंगे। भारत की जी-20 की अध्यक्षता के तहत सभी इच्छुक पक्षों के साथ मिलकर जीबीए का गठन करना शीर्ष प्राथमिकता है। ये तीनों ही देश बायोफ्यूल (जैव ईंधन) के अग्रणी उत्पादक और उपभोक्ता हैं। आधिकारिक बयान में कहा गया है कि इस अलायंस उद्देश्य सदस्यों देशों के बीच सहयोग को सुविधाजनक बनाना और परिवहन समेत अन्य क्षेत्रों में टिकाऊ जैव ईंधन के उपयोग को गति देना है। यह बाजार को मजबूत करने, वैश्विक जैव ईंधन व्यापार को सुविधाजनक बनाने, साझा ठोस नीति तैयार करने और दुनियाभर में राष्ट्रीय जैव ईंधन कार्यक्रमों के लिए तकनीकी सहायता के प्रावधान पर जोर देगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एअर इंडिया की एयरबस, बोइंग से ऐतिहासिक समझौते की तैयारी
भारत के टाटा समूह की कंपनी एअर इंडिया विश्व की प्रमुख विमान बनाने वाली कंपनियों एयरबस और बोइंग से विमान खरीद का ऐतिहासिक समझौता करने जा रही है। इसमें बड़े व छोटे विमान शामिल होंगे। इसकी घोषणा अगले हफ्ते हो सकती है। एअर इंडिया ने वर्ष 2005 से कोई खरीद नहीं की है। पिछली बार 1,080 करोड़ डॉलर खर्च कर 111 विमान खरीदे गए थे। सूत्रों के अनुसार, नए खरीद समझौते में कितने विमान खरीदे जा रहे हैं, यह सामने नहीं आया है, लेकिन इसके भारतीय विमानन उद्योग के इतिहास में अभूतपूर्व होने का दावा किया गया है। हाल ही में एअर इंडिया के प्रमुख अधिकारियों ने बताया था कि एयर इंडिया को जो इंजन चाहिए, उन्हें लेकर एयरबस और बोइंग से वार्ता जारी है। एयरबस बहुत से विमानों में रोल्स रॉयस इंजन उपयोग कर रही है, लेकिन कई विमानों के लिए जीई और सीएफएम इंजन चुने गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed