फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian pharma company Hetero got approval from DCGI for antiviral drug Covifor to treat Covid19 patients

कोविड-19 के इलाज के लिए हेटेरो की कोविफोर दवा को डीसीजीआई ने दी अनुमति

Sun, 21 Jun 2020 05:48 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 21 Jun 2020 05:48 PM IST
विज्ञापन
Indian pharma company Hetero got approval from DCGI for antiviral drug Covifor to treat Covid19 patients
सांकेतिक तस्वीर

भारतीय दवा कंपनी हेटेरो को परीक्षणगत एंटीवायरल दवा रेमडेसिविर के उत्पादन और मार्केटिंग के लिए भारतीय औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) की अनुमति मिल गई है। इस दवा का इस्तेमाल कोरोना वायरस के मरीजों के इलाज में किया जाएगा। रविवार को जारी एक बयान में कंपनी ने कहा कि रेमडेसिविर के जेनेरिक संस्करण की भारत में ब्रिकी 'कोविफोर' ब्रांड नाम से की जाएगी।

विज्ञापन


बयान में कहा गया है कि डीसीजीआई ने बालिगों और बच्चों में संदिग्ध या पुष्ट कोविड-19 के मामलों या फिर इसके संक्रमण की वजह से अस्पताल में भर्ती लोगों के इलाज के लिए इस दवा को अनुमति दे दी है। कंपनी ने कहा कि भारत में कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में कोविफोर को अनुमति पासा पलटने वाली साबित हो सकती है, क्योंकि इसके क्लिनिकल नतीजे सकारात्मक रहे हैं।
विज्ञापन


हेटेरो ग्रुप ऑफ कंपनीज के चेयरमैन बी पार्थ सराधी रेड्डी ने कहा, 'हम यह सुनिश्चित करेंगे कि यह उत्पाद जल्द से जल्द देशभर के मरीजों को उपलब्ध हो सके।' उन्होंने कहा कि कंपनी मौजूदा जरूरत को पूरा करने के लिए पर्याप्त स्टॉक सुनिश्चित करेगी। यह दवा 100 एमजी की शीशी (इंजेक्शन) के रूप में उपलब्ध होगी। इसे भारत में गिलेड साइंसेज इंक के साथ लाइसेंसिंग करार के तहत उतारा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि फार्मा कंपनी हेटेरो भारत की अग्रणी जेनेरिक दवा कंपनियों में से एक है और दुनिया में एंटी-रेट्रोवायरल ड्रग्स की सबसे बड़ी उत्पादक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed