फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian origin counter-terror police officer tipped to become next London Police Commissioner news and updates

ब्रिटेन: भारतवंशी अफसर को मिल सकता है लंदन पुलिस कमिश्नर का पद, छह दशक पहले कोलकाता से गया था परिवार

Fri, 11 Feb 2022 09:33 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Fri, 11 Feb 2022 09:33 PM IST
सार

लंदन पुलिस में सबसे वरिष्ठ एशियाई अफसर बासु फिलहाल सहायक कमिश्नर (अभियान विशेषज्ञ) के पद पर तैनात हैं। 

विज्ञापन
Indian origin counter-terror police officer tipped to become next London Police Commissioner news and updates
लंदन पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी अनिल बासु। - फोटो : Social Media

विस्तार

ब्रिटेन में जल्द ही एक भारतवंशी पुलिस अधिकारी को लंदन के पुलिस कमिश्नर का पद मिल सकता है। ब्रिटिश मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो लंदन पुलिस में एशियाई मूल के सबसे वरिष्ठ अफसर अनिल कांती नील बासु लंदन मेट्रोपोलिटन पुलिस कमिश्नर पद की दौड़ में सबसे आगे हैं। माना जा रहा है कि बासु को लंदन की पूर्व पुलिस कमिश्नर क्रेसिडा डिक की जगह जल्द ही यह पद सौंपा जा सकता है। 
विज्ञापन


क्रेसिडा ब्रिटेन के सबसे बड़े पुलिसबल का नेतृत्व करने वाली पहली महिला रहीं। हालांकि, लंदन पुलिस पर दबंगई, स्त्री द्वेष और नस्लभेद के आरोपों के सामने आने के बाद उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। तब से लंदन पुलिस कमिश्नर का पद खाली पड़ा है। अब इस पद की रेस में 53 वर्षीय नील बासु को सबसे आगे माना जा रहा है। 
विज्ञापन


बासु फिलहाल लंदन मेट्रोपोलिटन पुलिस में सहायक कमिश्नर (अभियान विशेषज्ञ) के पद पर तैनात हैं। उनके पिता, जो कि एक सर्जन थे, 1960 के दशक में लंदन में बस गए थे। यहीं उन्होंने वेल्स से आने वाली एक नर्स से शादी की थी। अनिल का जन्म ब्रिटेन में ही 1968 में हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नील ने नॉटिंघम यूनिवर्सिटी से ग्रैजुएशन की पढ़ाई की है। वे 1992 में पुलिसबल में शामिल हुए थे और जल्द ही उन्हें आतंकरोधी और अभियान विशेषज्ञ दल का प्रमुख बना दिया गया। बाद में उन्होंने ब्रिटेन के पुलिस कॉलेज में निदेशक का पद संभाला। बताया जाता है कि दो साल पहले लंदन के पुल पर हुए चाकूबाजी कांड में बासु ने ही पुलिस की टीम का नेतृत्व किया था और आतंकी उस्मान खान को दबोच  लिया था। इस घटना में आतंकी की मौत हो गई थी। इससे पहले बासु बचपन में ब्रिटेन में जारी नस्लभेद को लेकर कई बार बोल चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed