फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian origin CEO post on green card Elon Musk Reply on social media news in hindi

Elon Musk: 'क्या मुझे ग्रीन कार्ड मिलेगा?' भारतीय मूल के CEO के सवाल पर मस्क ने बढ़ाया सोशल मीडिया का पारा

Sun, 15 Dec 2024 02:25 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता महतो Updated Sun, 15 Dec 2024 02:25 PM IST
सार

श्रीनिवास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पूछा कि क्या उन्हें ग्रीन कार्ड मिल सकता है। इससे पहले एक अन्य पोस्ट में उन्होंने बताया था कि वे पिछले तीन साल से इसका इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन
Indian origin CEO post on green card Elon Musk Reply on social media news in hindi
एलन मस्क, अरविंद श्रीनिवास - फोटो : ANI, Instagram/Arvind Srinivas

विस्तार

अरबपति एलन मस्क ने भारतीय मूल के पर्प्लेक्सिटी एआई के भारतीय मूल के सीईओ अरविंद श्रीनिवास की एक पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी। उनकी प्रतिक्रिया ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा कर रख दी। श्रीनिवास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पूछा कि क्या उन्हें ग्रीन कार्ड मिल सकता है। इससे पहले एक अन्य पोस्ट में उन्होंने बताया था कि वे पिछले तीन साल से इस नागरिकता स्टेटस का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन


एलन मस्क ने बढ़ाया सोशल मीडिया का पारा
भारतीय मूल के सीईओ अरविंद श्रीनिवास ने कहा, "मुझे लगता है कि मुझे ग्रीन कार्ड मिलना चाहिए। आपको क्या लगता है?" उनके इस पोस्ट पर एलन मस्क ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने जो रिप्लाई दिया, उसने न केवल सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान आकर्षित किया, बल्कि श्रीनिवास का भी दिन बना दिया। मस्क ने एक सकारात्मक जवाब देते हुए कहा, "हां"।
विज्ञापन
विज्ञापन



मस्क के जवाब से श्रीनिवास हुए आश्चर्यचकित
मस्क के रिप्लाई से श्रीनिवास खुद आश्चर्य रह गए। उन्होंने एक लाल दिल और हाथ जोड़ने वाला इमोजी भेजकर मस्क के जवाब पर प्रतिक्रिया दी। उनका यह पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। 

कौन हैं अरविंद श्रीनिवास?
बता दें कि श्रीनिवास आईआईटी मद्रास से ग्रेजुएट थे। इसके अलावा उन्होंने कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय बर्कले से अपनी पीएचडी पूरी की। वह पर्प्लेक्सिटी एआई के सीईओ हैं। पर्प्लेक्सिटी, एक एआई-संचालित सर्च इंजन है। यह जेफ बेजोस समेत कई हाई-प्रोफाइल निवेशकों द्वारा समर्थित है। अरविंद श्रीनिवास, एंडी कोनविंस्की, डेनिस यारात्स और जॉनी हो ने 2022 में पर्प्लेक्सिटी की स्थापना की थी। वर्तमान में, श्रीनिवास कंपनी के सीईओ के रूप में कार्य करते हैं।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed