फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Navy Vice Chief says Predator drones helping us to keep watch on 'vessels of interest

मुस्तैद: चीन की चालाकी पर ड्रोन से नजर रख रहा भारत, नेवी के वाइस एडमिरल बोले- लगातार बढ़ा रहे समुद्री सीमाओं की सुरक्षा

Sat, 19 Jun 2021 04:24 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 19 Jun 2021 04:24 PM IST
सार

समुद्र में चीनी युद्धपोतों और अन्य संदिग्ध जहाजों की आवाजाही पर नजर रखने में एमक्यू -9 सी गार्डियन ड्रोन कारगर साबित हो रहे हैं। भारत ने पिछले साल अमेरिका से यह ड्रोन लिया था। इंडियन नेवी इसके जरिए समुद्र में होने वाली गतिविधियों पर नजर रख रही है। 

विज्ञापन
Indian Navy Vice Chief says Predator drones helping us to keep watch on 'vessels of interest
समुद्र में भारतीय नौसेना की ताकत - फोटो : ANI

विस्तार

भारत चीन पर रणनीतिक दबाव बढ़ाने के लिए समुद्री सीमाओं को मजबूत करने का प्लान कर रहा है। भारतीय नौसेना अपने बेडे में 6 नए सबमरीन को शामिल करने की तैयारी कर रही है। नौसेना में नई सबमरीन के शामिल होने के बाद भारत की ताकत समुद्र में कई गुना बढ़ जाएगी। नौसेना के वाइस एडमिरल जी अशोक ने कहा कि सबमरीन किसी भी नौसेना के लिए बेहद महत्वपूर्ण होती है।  ऐसे में एक साथ सबमरीन शामिल होना एक अहम फैसला है।

विज्ञापन


दरअसल, हिंद महासागर क्षेत्र के उत्तरी सीमाओं पर चीन के साथ चल रहे तनाव पर भारतीय नौंसेना चौंकना है। वाइस एडमिरल जी अशोक कुमार ने कहा कि प्रीडेटर ड्रोन से  समुद्री सीमा पर बहुत दूर तक नजर रखी जा सकती है। उन्होंने कहा कि बंगाल की खाड़ी से लेकर पूरी समुद्री सीमाओं पर प्रीडटर ड्रोन से नजर रखी जा रही है। यह चीन, जापान, श्रीलंका हर देश के जहाजों पर नजर रखने में सक्षम है।  अब कोई हमें समुद्री सरहद पर नहीं चौंका सकता। भारतीय नौसेना ने कहा कि दो प्रीडेटर (एमक्यू-9 सी गार्डियन) ड्रोन पूरे हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री बल की निगरानी बढ़ाने में मदद कर रही है ।
विज्ञापन


ड्रोन के जरिए समुद्र में रखी जा रही निगरानी
गौरतलब है कि पिछले साल लद्दाख की गालवान घाटी में भारत-चीन के बीच बढ़े तनाव को देखते हुए भारतीय नौसेना ने अमेरिका से दो ड्रोन लिया था।  समाचार एजेंसी एएनआई को दिए एक इंटरव्यू में नौसेना के वाइस चीफ एडमिरल जी अशोक कुमार ने कहा कि एमक्यू -9 सी गार्डियन ड्रोन की लंबी रेंज होने से समुद्र के बड़े क्षेत्र पर नजर रखने में मदद मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीलंका बंदरगाह पर चीन के कब्जे से भारत सतर्क
श्रीलंका में नई बंदरगाह परियोजनाओं में चीनी नौसेना की मौजदगी पर जब नौसेना के अधिकारी से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि  श्रीलंका में चीन के नए बंदरगाह पर कब्जा भारत के लिए खतरा पैदा कर सकता है। हालांकि नौसेना के वाइस चीफ एडमिरल जी अशोक कुमार ने कहा कि भारतीय नौसेना समुद्री सीमाओं को सुरक्षित करने में पूरी तरह से सक्षम है। भारत को कोई धोखा नहीं दे सकता। भारतीय नौसेना के जवान चीनी की चालाकी पर बारीक से नजर बनाए रहते हैं। चीन बार-बार समुद्र में अपना कब्जा जमाने की कोशिश करता रहता, लेकिन इसकी यह साजिश कामयाब नहीं हो पाती है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed