सब लेफ्टिनेंट शिवांगी आज पहली नौसैनिक महिला पायलट बन गईं। भारतीय नौसेना के अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी। शिवांगी कोच्चि नौसेना बेस में तैनात हुई हैं। वह भारतीय नौसेना के 'डोर्नियर सर्विलांस' विमान को उड़ाएंगी।
{"_id":"5de4aedb8ebc3e547a44adde","slug":"indian-navy-sub-lieutenant-shivangi-became-first-naval-women-pilot-of-navy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नौसेना की पहली महिला पायलट बनीं सब लेफ्टिनेंट शिवांगी, उड़ाएंगी 'सबसे ताकतवर' विमान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नौसेना की पहली महिला पायलट बनीं सब लेफ्टिनेंट शिवांगी, उड़ाएंगी 'सबसे ताकतवर' विमान
Mon, 02 Dec 2019 12:42 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनवर अंसारी
Updated Mon, 02 Dec 2019 12:42 PM IST
विज्ञापन
लेफ्टिनेंट शिवांगी
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सब लेफ्टिनेंट शिवांगी
- फोटो : ANI
डेढ़ साल तक पायलट का परीक्षण लिया
नौसेना के मुताबिक, सब लेफ्टिनेंट शिवांगी ने शार्ट सर्विस कमीशन (एसएससी) का 27वें एनओसी कॉर्स में प्रवेश लिया था और पिछले साल जून में केरल के ऐझीमाला स्थित इंडियन नेवल अकादमी में अपनी कमीशनिंग पूरी कर ली थी। शिवांगी ने करीब डेढ़ साल तक पायलट का परीक्षण लिया, जिसके बाद दो दिसंबर को शिवांगी को नौसेना की पहली महिला पायलट बनने का गौरव हासिल हुआ।
सब लेफ्टिनेंट शिवांगी
- फोटो : ANI
चार दिसंबर को नौसेना का स्थापना दिवस
कोच्चि स्थित नौसेना की दक्षिणी कमान में सैन्य परंपरा के अनुरूप शिवांगी को पायलट के तौर पर शामिल किया गया। बता दें कि हर साल चार दिसंबर को नौसेना अपना स्थापना दिवस मनाती है। ये स्थापना दिवस 1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर भारतीय नौसेना की बड़ी और निर्णायक कार्रवाई में विजय के तौर पर मनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
गर्व के साथ आगे बढ़ती सब लेफ्टिनेंट शिवांगी
- फोटो : ANI
समुद्री सीमा की निगरानी की जिम्मेदारी
48वें स्थापना दिवस से पहले भारतीय नौसेना ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए पहली महिला पायलट नियुक्त किया। शिवांगी उस 'डोर्नियर सर्विलांस' विमान को उड़ाएंगी, जो समुद्र में देश की समुद्री सीमाओं की निगरानी करता है।
विज्ञापन
परिजनों के साथ सब लेफ्टिनेंट शिवांगी
- फोटो : ANI