फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुनिया का सबसे अनोखा शहर, जहां हर सड़क हर चौराहा है बेनाम

Mon, 02 Dec 2019 10:36 AM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Mon, 02 Dec 2019 10:36 AM IST
विज्ञापन
Most unique city in the world Hilgermissen town Germany where every street is nameless
हिलगर्मिसन, जर्मनी - फोटो : Social media

आज के समय में जहां हर सड़क, हर गली, हर मोहल्ले का कुछ न कुछ नाम है, वहीं दुनिया में एक ऐसी भी जगह है, जहां की सड़कें और चौराहे बेनाम हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि अगर ऐसा है तो वहां के लोग पता कैसे बताते होंगे और उन्हें कैसे मालूम होता होगा कि आखिर वो कौन सी जगह पर हैं। तो चलिए इसके बारे में भी बता देते हैं। 

Most unique city in the world Hilgermissen town Germany where every street is nameless
हिलगर्मिसन, जर्मनी - फोटो : Social media

इस जगह का नाम है हिलगर्मिसन, जो जर्मनी में है। इसी साल फरवरी में यहां रहने वाले लोगों को यह तय करने के लिए जनमत संग्रह कराया गया था कि स्थानीय सड़कों को नाम दिया जाए या नहीं, क्योंकि वर्तमान पते उन लोगों के लिए चुनौती हैं, जो यहां के मूल निवासी नहीं हैं। लेकिन लोगों ने यहां की सड़कों का कोई नाम नहीं देने के पक्ष में वोट किया था। 

Most unique city in the world Hilgermissen town Germany where every street is nameless
हिलगर्मिसन, जर्मनी - फोटो : Social media

हिलगर्मिसन शहर का गठन 1970 के दशक में कई छोटे समुदायों से किया गया था। इतिहास यह बताता है कि यहां केवल घर के नंबरों और एक पुराने गांव के नाम से पते बने हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Most unique city in the world Hilgermissen town Germany where every street is nameless
हिलगर्मिसन, जर्मनी - फोटो : Social media

हिलगर्मिसन में फिलहाल 2,200 लोग रह रहे हैं, जिसमें से 60 फीसदी लोग जिन्होंने जनमत संग्रह में मतदान किया था, उन्होंने कहा था कि वे चाहते हैं कि मौजूदा प्रणाली को बनाए रखा जाए, यानी सड़कों और चौराहों को कोई नाम न दिया जाए। 

विज्ञापन
Most unique city in the world Hilgermissen town Germany where every street is nameless
हिलगर्मिसन, जर्मनी - फोटो : Social media

दरअसल, परिषद द्वारा यह सुझाव दिया गया था कि प्रत्येक गली को एक नाम देने से आपातकालीन सेवाओं और डिलीवरी ड्राइवरों का काम आसान बनाया जा सकता है, लेकिन स्थानीय लोग इसके लिए सहमत नहीं थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed