फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नौसेना की पहली महिला पायलट बनीं सब लेफ्टिनेंट शिवांगी, उड़ाएंगी 'सबसे ताकतवर' विमान

Mon, 02 Dec 2019 12:42 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Mon, 02 Dec 2019 12:42 PM IST
विज्ञापन
Indian Navy Sub Lieutenant Shivangi became first naval women pilot of navy
लेफ्टिनेंट शिवांगी - फोटो : PTI

सब लेफ्टिनेंट शिवांगी आज पहली नौसैनिक महिला पायलट बन गईं। भारतीय नौसेना के अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी। शिवांगी कोच्चि नौसेना बेस में तैनात हुई हैं। वह भारतीय नौसेना के 'डोर्नियर सर्विलांस' विमान को उड़ाएंगी। 

नौसेना में महिला पायलट नियुक्त होने पर शिवांगी ने कहा- मैं बहुत लंबे समय से इसका इंतजार कर रही थी और आखिरकार यह मौका आ ही गया। इसलिए यह एक शानदार पल है। मैं अपने प्रशिक्षण के तीसरे चरण को पूरा करने के लिए उत्सुक हूं।




 

Indian Navy Sub Lieutenant Shivangi became first naval women pilot of navy
सब लेफ्टिनेंट शिवांगी - फोटो : ANI

डेढ़ साल तक पायलट का परीक्षण लिया

नौसेना के मुताबिक, सब लेफ्टिनेंट शिवांगी ने शार्ट सर्विस कमीशन (एसएससी) का 27वें एनओसी कॉर्स में प्रवेश लिया था और पिछले साल जून में केरल के ऐझीमाला स्थित इंडियन नेवल अकादमी में अपनी कमीशनिंग पूरी कर ली थी। शिवांगी ने करीब डेढ़ साल तक पायलट का परीक्षण लिया, जिसके बाद दो दिसंबर को शिवांगी को नौसेना की पहली महिला पायलट बनने का गौरव हासिल हुआ। 

 
Indian Navy Sub Lieutenant Shivangi became first naval women pilot of navy
सब लेफ्टिनेंट शिवांगी - फोटो : ANI

चार दिसंबर को नौसेना का स्थापना दिवस

कोच्चि स्थित नौसेना की दक्षिणी कमान में सैन्य परंपरा के अनुरूप शिवांगी को पायलट के तौर पर शामिल किया गया। बता दें कि हर साल चार दिसंबर को नौसेना अपना स्थापना दिवस मनाती है। ये स्थापना दिवस 1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर भारतीय नौसेना की बड़ी और निर्णायक कार्रवाई में विजय के तौर पर मनाया जाता है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Navy Sub Lieutenant Shivangi became first naval women pilot of navy
गर्व के साथ आगे बढ़ती सब लेफ्टिनेंट शिवांगी - फोटो : ANI

समुद्री सीमा की निगरानी की जिम्मेदारी

48वें स्थापना दिवस से पहले भारतीय नौसेना ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए पहली महिला पायलट नियुक्त किया। शिवांगी उस 'डोर्नियर सर्विलांस' विमान को उड़ाएंगी, जो समुद्र में देश की समुद्री सीमाओं की निगरानी करता है। 
 
विज्ञापन
Indian Navy Sub Lieutenant Shivangi became first naval women pilot of navy
परिजनों के साथ सब लेफ्टिनेंट शिवांगी  - फोटो : ANI

नौसेना में सिर्फ 400 महिलाएं

वर्तमान में नौसेना में करीब 70 हजार नौसैनिक और अधिकारी अपनी सेवा दे रहे हैं। लेकिन महिलाओं की संख्या केवल 400 है। अभी तक नौसेना में महिलाएं प्रशासन, कम्युनिकेशन, इंजीनियरिंग, एजुकेशन इत्यादि ब्रांच में ही थी,अब कॉकपिट के दरवाजे भी खुल गए हैं। लेकिन महिलाएं अभी भी युद्धपोत पर नहीं तैनात की जा सकती हैं, लेकिन वायुसेना ने महिलाओं को कॉम्बेट रोल दे दिया। वायुसेना की तीन महिला पायलट फाइटर एयरक्राफ्ट उड़ा रही हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed