फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian navy rescues two crew members who stucked in Indonesian dock due to Bad weather

खराब मौसम में इंडोनेशियाई डॉक में फंसे दो क्रू सदस्यों को भारतीय नौसेना ने बचाया

Tue, 17 Jul 2018 04:03 PM IST
एजेंसी, कोच्चि
एजेंसी, कोच्चि Updated Tue, 17 Jul 2018 04:03 PM IST
विज्ञापन
Indian navy rescues two crew members who stucked in Indonesian dock due to Bad weather
प्रतीकात्मक तस्वीर

भारतीय नौसेना ने मंगलवार को तैरते हुए एक इंडोनेशियाई डॉक में फंसे चालक दल के दो सदस्यों बचा लिया। यह डॉक केरल के अलप्पुझा जिले में थॉटाप्पल्ली तट पर धंस गया था। एक रक्षा प्रवक्ता ने मंगलवार को यह जानकारी दी।  

विज्ञापन


प्रवक्ता ने बताया कि बारिश और तेज हवाओं के बीच यह बचाव अभियान आसान नहीं था। यह डॉक अल फत्तान इंडोनेशिया के साबांग से आ रहा था और अबु धाबी जाने वाला था लेकिन दो दिन पहले यहां पर धंस गया। इसके भीतर चालक दल के दो सदस्य फंस गए थे जिन्हें बचाने के लिए मदद मांगी गई थी। 
विज्ञापन


दक्षिण नौसेना कमान ने फंसे इन क्रू सदस्यों को बचाने के लिए इंडियन नेवल एयर स्क्वाड्रन 322 से एडवांस्ड लाइट हेलीकाप्टर भेजा था। दोनों को बचा कर आईएनएस गरुड़ पर लाया गया। बाद में आव्रजन औपचारिकताओं के लिए इन्हें तटरक्षक तथा नागरिक प्रशासन के हवाले कर दिया गया।   

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed