फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Navy recovers, disposes of unexploded missile warhead from oil tanker off Oman coast

Indian Navy: कोच्चि की ओर आ रहे टैंकर से नौसेना ने निकाला मिसाइल वारहेड, टला बड़ा खतरा

Thu, 11 Jun 2026 10:37 PM IST
निर्मल कांत पीटीआई, कोच्चि।
पीटीआई, कोच्चि। Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 11 Jun 2026 10:37 PM IST
सार

Indian Navy: भारतीय नौसेना ने ओमान तट के पास कच्चे तेल के एक टैंकर से बिना फटा मिसाइल वारहेड सुरक्षित तरीके से निकालकर निष्क्रिय कर दिया। यह टैंकर विस्फोट की सूचना देने के बाद कोच्चि की ओर आ रहा था। पढ़िए रिपोर्ट-

विज्ञापन
Indian Navy recovers, disposes of unexploded missile warhead from oil tanker off Oman coast
मिसाइल वारहेड निष्क्रिय - फोटो : एक्स/भारतीय नौसेना प्रवक्ता

विस्तार

भारतीय नौसेना ने एक कच्चे तेल के टैंकर से बिना फटे मिसाइल वारहेड को सफलतापूर्वक निकालकर सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया है। यह टैंकर पिछले महीने ओमान तट के पास जहाज में विस्फोट होने की सूचना देने के बाद कोच्चि की ओर आ रहा था। एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


रक्षा प्रवक्ता के अनुसार, मार्शल आइलैंड्स के झंडे वाला टैंकर एमटी ओलंपिक लाइफ संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के फुजैराह से कोच्चि जा रहा था। इस पर कोई भारतीय नागरिक सवार नहीं था। 26 मई को ओमान तट के पास जहाज में विस्फोट होने की सूचना दी गई थी।
विज्ञापन


इसके बाद जहाज ने कोच्चि की ओर अपनी यात्रा जारी रखते हुए उसमें बिना फटे विस्फोटक मौजूद होने की भी जानकारी दी।

हिंद महासागर क्षेत्र के सूचना समन्वय केंद्र से जानकारी मिलने के बाद भारतीय नौसेना ने मिलकर कार्रवाई शुरू की। नौसेना की कोच्चि स्थित दक्षिणी कमान ने स्थिति का आकलन करने के लिए विस्फोटक निष्क्रिय करने वाले विशेषज्ञों (ईओडी)  की एक विशेष टीम भेजी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बयान में कहा गया कि टीम ने पुष्टि की कि एक प्रोजेक्टाइल जहाज के ढांचे को भेदते हुए कई हिस्सों से गुजरकर ईंधन टैंक के अंदर जाकर फंस गया था।

ये भी पढ़ें: कोझिकोड में निपाह की दस्तक: संक्रमित मिला एक व्यक्ति, संपर्क में आए 77 लोग; 578 लोगों में दिखे शिगेला के लक्षण


प्रवक्ता ने कहा कि ईंधन भंडारण वाले हिस्से में बिना फटा मिसाइल वारहेड मौजूद होने से गंभीर खतरा था। इसलिए ईओडी टीम ने जहाज, उसके चालक दल और आसपास के बंदरगाह ढांचे की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए चरणबद्ध तरीके से काम किया।

सभी तय सुरक्षा प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद ईओडी टीम ने आधुनिक जांच तकनीकों का इस्तेमाल कर विस्फोट तंत्र की पहचान की और उसे अलग किया। इसके बाद वारहेड और उससे जुड़े मलबे को सुरक्षित रूप से बाहर निकाल लिया गया। बयान में कहा गया कि बरामद विस्फोटक सामग्री को सुरक्षित भंडारण और विस्तृत जांच के लिए एक सुरक्षित केंद्र में पहुंचा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed