फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Navy is all set to commission Stealth Guided Missile Destroyer Imphal at Naval Dockyard Mumbai

Indian Navy: नौसेना के बेड़े में शामिल होगा गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रॉयर इंफाल, राजनाथ सिंह रहेंगे मौजूद; जानें

Sun, 24 Dec 2023 04:18 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 24 Dec 2023 04:18 PM IST
सार

Indian Navy: नौसेना के बेड़े में इंफाल एक अत्याधुनिक अतिरिक्त युद्धपोत है, जिसे भारतीय नौसेना के युद्धपोत डिजाइन ब्यूरो द्वारा डिजाइन किया गया है और एमडीएल द्वारा निर्मित किया गया है।

विज्ञापन
Indian Navy is all set to commission Stealth Guided Missile Destroyer Imphal at Naval Dockyard Mumbai
भारतीय नौसेना का अत्याधुनिक युद्धपोत इंफाल। - फोटो : एएनआई

विस्तार

भारतीय नौसेना मुंबई के नौसेना डॉकयार्ड में अपने नवीनतम स्टील्थ गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रॉयर 'इंफाल' को शामिल करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। 26 दिसंबर को इसके लिए कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहेंगे। इसे भारतीय नौसेना का इन-हाउस संगठन युद्धपोत डिजाइन ब्यूरो द्वारा स्वदेशी रूप से विकसित गया है और मझगांव डॉक लिमिटेड (एमडीएल) द्वारा निर्मित किया गया है। नौसेना ने रविवार को यह जानकारी दी।  

विज्ञापन


बंदरगाह और समुद्र में किया गया परीक्षण
इंफाल पहला ऐसा युद्धपोत है, जिसका नाम उत्तर-पूर्वी शहर के नाम पर रखा गया है। इसे 16 अप्रैल 2019 को राष्ट्रपति ने मंजूरी दी थी और राष्ट्रीय सुरक्षा, संप्रभुता और समृद्धि के लिए इसके महत्व प्रकाश डाला था। 'इंफाल' का बंदरगाह और समुद्र में परीक्षण किया गया था, जिसके बाद इसे बीस अक्तूबर को भारतीय नौसेना को सौंप दिया गया था। इसके बाद, नवंबर 2023 में इस पर लंबी दूरी की सुपरसोनिक ब्रह्मोस मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया था। 
विज्ञापन


भारतीय नौसेना के बेड़े में अत्याधुनिक युद्धपोत
नौसेना के बेड़े में इंफाल एक अत्याधुनिक अतिरिक्त युद्धपोत है, जिसे भारतीय नौसेना के युद्धपोत डिजाइन ब्यूरो द्वारा डिजाइन किया गया है और एमडीएल द्वारा निर्मित किया गया है, जिसमें एमएसएमई और रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) सहित सार्वजनिक और निजी क्षेत्रों का महत्वपूर्ण योगदान है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed