फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Navy Houthi Rebel Gulf of Aden Merchant Ship Drone Attack Liberia flag Vessel

Indian Navy: अदन की खाड़ी में लाइबेरियन जहाज पर ड्रोन हमला; हूती विद्रोहियों को भारतीय नौसेना का मुंहतोड़ जवाब

Tue, 05 Mar 2024 07:17 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति भास्कर Updated Tue, 05 Mar 2024 07:17 PM IST
सार

पश्चिम एशिया में इस्राइल और हमास का हिंसक संघर्ष बीते साढ़े चार महीने से अधिक समय से जारी है। इसी बीच इस्राइल का विरोध कर रहे हूती विद्रोही अदन की खाड़ी में लगातार सक्रिय बने हुए हैं। इस बार पश्चिमी अफ्रीकी देश लाइबेरिया का झंडा लगे व्यापारिक जहाज पर ड्रोन से हमला हुआ है। हूती विद्रोहियों की इस हिमाकत का भारतीय नौसेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया है।

विज्ञापन
Indian Navy Houthi Rebel Gulf of Aden Merchant Ship Drone Attack Liberia flag Vessel
अदन की खाड़ी में हमले का भारतीय नौसेना ने दिया जवाब (फाइल) - फोटो : ani

विस्तार

भारतीय नौसेना ने बताया है कि लाइबेरिया का एक व्यापारिक जहाज अदन की खाड़ी में ड्रोन हमले की चपेट में आ गया। नौसेना के मुताबिक इस जहाज पर हमले के बाद नौसेना ने त्वरित प्रतिक्रिया दी। बता दें कि हूती विद्रोही बीते चार महीने में कई व्यापारिक जहाजों को निशाना बना चुके हैं। बता दें कि वाणिज्यिक जहाजों पर हमलों के कारण वैश्विक चिंता बढ़ रही है। इसी बीच सोमवार को लाइबेरियन जहाज को निशाना बनाने की घटना सामने आई है। भारत ने इससे पहले भी कई हमलों का माकूल जवाब दिया है। नौसेना के कई जहाज इस क्षेत्र में तैनात हैं।
विज्ञापन


अदन से लगभग 90 समुद्री मील दक्षिण पूर्व में हुई घटना
गौरतलब है कि लाल सागर में हूती विद्रोही अलग-अलग व्यापारिक जहाजों को निशाना बना रहे हैं। पिछले कुछ हफ्ते में, भारतीय नौसेना ने पश्चिमी हिंद महासागर में हमले का शिकार हुए व्यापारिक जहाजों को सहायता प्रदान की है। मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी बयान के मुताबिक नौसेना ने अदन की खाड़ी में एक समुद्री घटना पर तुरंत प्रतिक्रिया दी। नौसेना ने बताया कि सोमवार को अदन से लगभग 90 समुद्री मील दक्षिण पूर्व में लाइबेरिया के झंडे वाले जहाज ने सोमवार को 'ड्रोन/मिसाइल हमले' के कारण आग लगने की सूचना दी।
विज्ञापन


आईएनएस कोलकाता के 12 कर्मियों की टीम ने मदद की
नौसेना ने बताया कि आईएनएस कोलकाता को समुद्री सुरक्षा अभियानों के लिए इसी समुद्री क्षेत्र में तैनात किया गया है। आपात स्थिति की सूचना मिलने पर नौसेना ने तत्काल कार्रवाई की। सोमवार रात साढ़े 10 बजे (2230) तक नौसेना घटनास्थल पर पहुंच गई। नौसेना ने कहा कि आईएनएस कोलकाता के 12 कर्मियों की एक विशेष अग्निशमन टीम आग बुझाने में मदद करने के लिए 5 मार्च की सुबह लाइबेरियन जहाज पर चढ़ी। विशेषज्ञ ईओडी (विस्फोटक आयुध निपटान) टीम भी जहाज पर चढ़ी। नौसेना के मुताबिर अवशिष्ट जोखिम मूल्यांकन (Residual Risk Assessment) में लाइबेकियन व्यापारिक जहाज की हरसंभव सहायता की गई। नौसेना ने यह भी कहा कि 13 भारतीय नागरिकों सहित 23 कर्मियों का दल सुरक्षित है और जहाज अपने अगले गंतव्य की ओर बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed