{"_id":"5a1666254f1c1b3c3d8b9314","slug":"indian-navy-created-history-becoming-the-first-woman-pilot-shubhangi-swaroop","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शुभांगी बनी नेवी की पहली महिला पायलट, उड़ाएंगी टोही विमान","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
शुभांगी बनी नेवी की पहली महिला पायलट, उड़ाएंगी टोही विमान
टीम डिजिटल, अमर उजाला
Updated Thu, 23 Nov 2017 12:23 PM IST
विज्ञापन
Shubhangi Swaroop
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय नौसेना ने शुभांगी स्वरूप को पहली महिला पायलट के तौर पर कमीशन कर इतिहास रच दिया है। इस कमीशनिंग के साथ शुभांगी को भारतीय नौसेना के पहली महिला पायलट बनने का गौरव प्राप्त हो गया है।
केरल के कन्नूर के एझीमाला में आयोजित इंडियन नेवल अकेडमी की पासिंग आउट परेड में शुभांगी स्वरूप के साथ आस्था सहगल, रूपा ए और शक्तिमाया एस भी शामिल थीं। लेकिन पहली महिला पायलट बनने का गौरव शुभांगी को हांसिल हुआ और माना जा रहा है कि उनकी तैनाती टोही विमानों के लिए हो सकती है।
ये भी पढ़ें: PM बोले- टेक्नोलॉजी ने सच की वसुधैव कुटुंबकम की परंपरा, दुनिया को एक परिवार बनाया
विज्ञापन
बुधवार को आयोजित इस परेड में 328 कैडेट शामिल हुए इसमें इंडियन कोस्ट गार्ड सहित दो ओवरसीज कैडेट भी शामिल हुए। ओवरसीज कैडेट में तंजानिया और मालदीव के कैडेट शामिल थे। पहली महिला पायलट बनने के बाद उत्तर प्रदेश के बरेली की रहने वाली शुभांगी स्वरूप ने कहा कि मुझे मालूम है कि यह सिर्फ एक रोमांचक अवसर नहीं बल्कि एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी भी है. शुभांगी हैदराबाद के दुंदीगल एयर फोर्स अकादमी भी विशेष ट्रेनिंग के लिए जाएंगी।
आस्था सहगल ने कहा कि नेवी के इतिहास में यह भी पहलीबार होगा जब नेवल अर्मामेंट इंसपेक्सन ब्रांच में अधिकारी के तौर पर शामिल किया जाएगा। इस बदलाव के बाद भारतीय महिलाओं को एक अलग तरह की पहचान मिलेगी।
महिलाओं को मिल रही जिम्मेदारियों के बाद चीफ ऑफ नेवल स्टाफ एडमिरल सुनील लांबा ने कहा कि वैसे तो इंडियन नेवी में महिलाओं की एंट्री 1991 में ही मिल गई थी लेकिन शुभांगी, आस्था सहित नई लड़कियों की इस पहल के बाद महिलाएं तेजी से शामिल होंगी। कार्यक्रम में एडमिरल ने 9 बेहतरीन मिडशिपमेन और कैडेट को मेडल भी दिया।