फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Navy cheekily welcomes China naval force and said we see you in Indian Ocean

हिंद महासागर में नजर आए चीनी जहाज, भारतीय नौसेना ने कहा- वेलकम

Wed, 18 Apr 2018 12:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 18 Apr 2018 12:52 PM IST
विज्ञापन
Indian Navy cheekily welcomes China naval force and said we see you in Indian Ocean
हिंद महासागर

भारतीय नौसेना ने बेहद ही चुटीले अंदाज में चीन को बताया है कि उन्होंने हिंद महासागर में उसके जहाजों को देखा है। नौसेना ने बकायदा तस्वीरों के साथ ट्वीट कर चीन से कहा कि हिंद महासागर में आपका स्वागत है। इसके पीछे नौसेना का मकसद दुनिया को यह बताने का था हिंद महासागर क्षेत्र में चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के तीन जंगी जहाजों को देखा गया है। नौसेना ने चीनी नौसेना के जहाजों के लिए आगे लिखा हैप्पी हंटिंग। 

विज्ञापन


बीजिंग के अनुसार यह जहाज 29वें एंटी पाइरेसी एस्कॉर्ट फोर्स से संबंधित हैं। चीन की नौसेना की भाषा में हैप्पी हंटिंग का अर्थ होता है किसी जहाज या फिर पनडुब्बी का पीछा करना। चीन की नौसेना समुद्री डकैतों के खिलाफ हिंद महासागर में एंटी पायरेसी पैट्रोल यानि गश्त करती रहती है। हाल ही में इंडोनेशिया के करीब मलक्का स्ट्रेट में भी चीन के तीन युद्धपोत एंटी पायरेसी ड्रिल के लिए आए हुए थे। मगर चीनी मीडिया ने यह प्रचारित करना शुरू कर दिया कि मालदीव में भारत की किसी भी सैन्य कारवाई को रोकने के लिए चीन के जंगी जहाज मालदीव के करीब पहुंच गए थे। जबकि असल में हकीकत यह थी कि चीनी जहाज मालदीव से करीब ढाई हजार किलोमीटर दूरी पर खड़े थे। 
विज्ञापन


यही वजह है कि अब चीनी नौसेना की एंटी पायरेसी एस्कॉर्ट फोर्स के जहाज एक बार फिर हिंद महासागर में पहुंचें तो भारतीय नौसेना ने ट्वीट कर पूरी दुनिया को बता दिया कि चीन के युद्धपोतों पर भारतीय सेना नजर रखे हुए है। अपने दूसरे ट्वीट में भारतीय नौसेना के प्रवक्ता ने एक नक्शा ट्वीट किया। जिसमें बताया गया है कि किस-किस क्षेत्र की जिम्मेदारी नौसेना के कंधों पर है। इस क्षेत्र की सुरक्षा के लिए नौसेना के 50 जहाज तैनात हैं। भारत इस ट्वीट के जरिए चीन को बताना चाहता था कि हिंद महासागर में भारतीय नौसेना मजबूत स्थिति में है और उसके पास विशाल समुद्र को मॉनिटर करने की क्षमता मौजूद है। इस समय हिंद महासागर में बीजिंग के युद्धपोत अपनी उपस्थिति बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed