फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Navy carrying out drills in Arabian Sea, Pakistan Navy also drills in its waters

Navy: अरब सागर में भारतीय नौसेना करेगी युद्धाभ्यास, पाकिस्तान ने भी ड्रिल का जारी किया नोटम

Sun, 10 Aug 2025 07:11 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Sun, 10 Aug 2025 07:11 PM IST
सार

Navy  drills: भारत और पाकिस्तान की फौजें एक बार फिर आमने-सामने हैं। भारत और पाकिस्तान की नौसेनाएं अरब सागर में अलग-अलग दो दिनों तक अभ्यास करने वाली हैं।

विज्ञापन
Indian Navy carrying out drills in Arabian Sea, Pakistan Navy also drills in its waters
भारतीय नौसेना का अभ्यास (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान की नौसेनाएं अरब सागर में अलग-अलग दो दिनों तक अभ्यास करने वाली हैं। भारतीय नौसेना के युद्धपोत 11-12 अगस्त को अरब सागर में अभ्यास करेंगे। वहीं दूसरी ओर पाकिस्तानी नौसेना ने भी अपने जलक्षेत्र में अभ्यास करने के लिए नोटम जारी किया है। यह अभ्यास मई में ऑपरेशन सिंदूर के दौराान तनावपूर्ण सैन्य गतिरोध के कुछ महीनों बाद हो रहा है। 

विज्ञापन


रक्षा अधिकारियों ने इन अभ्यासों के लिए दोनों नौसेनाओं के बीच किसी प्रत्यक्ष समन्वय का संकेत नहीं दिया है। एक साथ होने वाले ये अभ्यास रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण अरब सागर क्षेत्र में  समुद्री सुरक्षा और क्षेत्रीय स्थिरता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। भारत-पाकिस्तान की नौ सेना 11-12 अगस्त को अलग-अलग एक दूसरे के समुद्री क्षेत्र के पास अभ्यास करेंगे। जिसे लेकर दोनों सेनाओं की ओर से नोटिस टू एयरमेन (नोटम) जारी किए जा चुके हैं। 
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय नौसेना यह अभ्यास गुजरात के पोरबंदर और ओखा तट पर करेगी। जबकि पाकिस्तान की नौसेना का समुद्री अभ्यास करीब 60 समुद्री मील की दूरी पर होगा। माना जा रहा है कि भारतीय नौसेना के अभ्यास में युद्धपोतों और संभवतः विमानों के साथ लाइव फायरिंग शामिल हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत की थी। जिसमें पाकिस्तान में बने जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए तैयबा से जुडे़ आतंकी ढांचे को निशाना बनाया गया था। इसके बाद से ही दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया।


ये भी पढ़ें: भारत की समुद्र में बढ़ेगी ताकत: 26 अगस्त को नौसेना में शामिल होंगे युद्धपोत 'उदयगिरि' और 'हिमगिरि', जानें खूबियां

पाक के खिलाफ समन्वित हवाई और जमीनी हमले
तीनों सेनाओं के प्रमुखों के बीच समन्वय से ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के खिलाफ समन्वित हवाई और जमीनी हमले देखने को मिले। 7-10 मई के बीच वायुसेना ने पाकिस्तान के महत्वपूर्ण सैन्य संपत्तियों को निशाना बनाया, लड़ाकू विमानों, रडार प्रणाली और हवाई हमले की पूर्व चेतावनी देने वाले प्लेटफॉर्म को नष्ट कर दिया। वहीं, सेना की ओर से आधुनिक टैंक और गोला-बारूद की तैनाती ने पाकिस्तानी सैनिकों को नियंत्रण रेखा पर पीछे हटने पर मजबूर कर दिया। साथ ही, नौसेना की तैनाती ने पाकिस्तानी जहाजों को ग्वादर बंदरगाह पर शरण लेने पर मजबूर कर दिया। इससे भारत का ऑपरेशन सिंदूर पूरी तरह सफल रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed