{"_id":"647736847f4c1648a40c6f5d","slug":"indian-navy-anti-submarine-mh60r-helicopter-lands-for-first-time-on-ins-vikrant-2023-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"AatmaNirbhar Bharat: INS विक्रांत पर पहली बार उतरा नेवी का एंटी-सबमरीन हेलीकॉप्टर, देखें वीडियो","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
AatmaNirbhar Bharat: INS विक्रांत पर पहली बार उतरा नेवी का एंटी-सबमरीन हेलीकॉप्टर, देखें वीडियो
Wed, 31 May 2023 05:29 PM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 31 May 2023 05:29 PM IST
सार
भारतीय नौसेना ने MH-60R हेलिकॉप्टर की पहली सफल लैंडिंग का वीडियो साझा किया और इसे पनडुब्बी रोधी युद्ध और बेड़े में सैन्य क्षमताओं को बढ़ाने वाला बताया।
विज्ञापन
MH60R helicopter
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय नौसेना का एमएच-60 रोमियो हेलीकॉप्टर पहली बार स्वदेशी विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत पर सफलतापूर्वक उतरा। भारतीय नौसेना ने अमेरिका निर्मित MH-60R हेलिकॉप्टर की पहली सफल लैंडिंग का वीडियो साझा किया और इसे पनडुब्बी रोधी युद्ध और बेड़े में सैन्य क्षमताओं को बढ़ाने वाला बताया।
Another milestone for #IndianNavy - MH60R helicopter undertakes maiden landing on the indigenously designed & constructed aircraft carrier #INSVikrant.
विज्ञापन
A major boost to Indian Navy’s Anti-Submarine Warfare & Fleet Support capability.#AatmaNirbharBharat@DefenceMinIndia pic.twitter.com/AGOLEV0QbR— SpokespersonNavy (@indiannavy) May 31, 2023विज्ञापन
अमेरिकी कंपनी लॉकहीड मार्टिन ने MH-60 रोमियो को विकसित किया है और इसको दुनिया के सबसे उन्नत एंटी-सबमरीन हेलीकॉप्टरों में से एक माना जाता है और इसे नौसेना के युद्धपोतों पर तैनात किया जाएगा। भारत ने 90.5 करोड़ डॉलर के सरकारी-सरकारी सौदे में 24 हेलिकॉप्टरों का ऑर्डर दिया है। भारतीय नौसेना में दो हेलीकॉप्टर शामिल किए गए हैं।विज्ञापन विज्ञापन
सभी मौसम में चलने वाला हेलीकॉप्टर कई मिशनों का सपोर्ट करने के लिए डिजाइन किया गया है और यह नौसेना के ब्रिटिश निर्मित सीकिंग हेलिकॉप्टरों की जगह लेगा जो 1971 से इसके हेलीकॉप्टर बेड़े का हिस्सा रहे हैं।