नरम हिंदुत्व की राह पर कांग्रेस, नहीं देगी इफ्तार पार्टी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस इस बार रमजान में इफ्तार पार्टी नहीं करेगी। सियासी हलकों में इस पर चर्चा होने लगी है। ऐसा माना जा रहा है कि नरम हिंदुत्व की राह पर चलने की कांग्रेस की यह कोशिश हो सकती है। कांग्रेस द्वारा इफ्तार पार्टी दिया जाना संगठन की पुरानी परंपरा का हिस्सा रहा है। इस आयोजन को पार्टी एक तरह से कौमी एकता की तरह पेश करती थी।
पार्टी के इस कदम को राजनीति के जानकार नरम हिंदुत्व की तरफ रुख करने के तौर पर देख रहे हैं। ऐसे लोगों का कहना है कि असम में पार्टी की हार के बाद एंटनी कमेटी ने हाईकमान को रिपोर्ट सौंपी थी, जिसमें नरम हिंदुत्व की तरफ रुख करने की जरूरत बताई थी। माना जा रहा है कि इफ्तार पार्टी नहीं करने के पीछे कांग्रेस की यही सोच हो। वैसे कांग्रेस के नेताओं का तर्क है कि इसके पीछे पार्टी की सोच अलग है।
पार्टी की तरफ से बताया जा रहा है कि देश में किसान और गरीब परेशान हैं। खाने-पीने की चीजें महंगी हो गई हैं। इसलिए पार्टी ने यह तय किया कि इफ्तार की पार्टी न दी जाए और इससे बचे पैसे को ईद पर गरीबों को खाना खिलाया जाए। गरीब बच्चों को उनकी जरूरत के मुताबिक उपहार दिए जाएंगे।
पार्टी के नेता यह भी बता रहे हैं कि इससे पहले भी पार्टी इफ्तार जैसे आयोजन रद्द करती रही है। हालांकि कांग्रेस का कोई नेता इस मुद्दे पर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं बता रहा है।
गौरतलब है कि केंद्र में भाजपा नीत सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री की तरफ से हर साल दी जाने वाली इफ्तार पार्टी अब नहीं दी जाती है। पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम ने भी एक बार इफ्तार पार्टी पर खर्च होने वाला पैसा जरूरतमंदों में वितरित करा दिया था।
इंदिरा गांधी की जन्मशताब्दी को धूमधाम से मनाएगी कांग्रेस
वहीं कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जन्मशताब्दी को जोरशोर से मनाने का निर्णय लिया है। कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी ने इसके लिए दो कमेटी का गठन किया है। यह कमेटी पूरे आयोजन के बारे में रुपरेखा तैयार करेगी।
कांग्रेस महासचिव जनार्दन द्विवेदी ने बृहस्पतिवार को कमेटी बनाने की जानकारी प्रेस विज्ञप्ति में दी। दरअसल कांग्रेस चाहती है कि पूर्व पीएम के जन्म शताब्दी के मौकेपर जगह जगह आयोजन कर राजनीतिक लाभ लिया जा सकता है। इसके लिए भव्यता कैसे बनाई जाए, इसको लेकर पूरा कार्यक्रम तैयार किया जाएगा।
सोनिया गांधी ने इसके लिए बनाई कमेटी में पार्टी केबड़े चेहरों को शामिल किया गया है। एक कमेटी में सोनिया गांधी समेत 21 सदस्य रखे गए है। इसमें पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, राहुल गांधी आदि सभी पार्टी के सभी बड़े चेहरे शामिल किए हैं। साथ ही महासचिव इंचार्ज, कोषाध्यक्ष, सभी फ्रंट संगठनों के अध्यक्ष आदि को भी इसमें जगह दी गई है।
इसके अलावा बारह सदस्यीय मुख्य आयोजन समिति का गठन दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित कीअगुवाई में बनाई है। शीला दीक्षित को इसका संयोजक और मणिश्कंर अय्यर व आनंद शर्मा को सह संयोजक बनाया है। मुकुल वासनिक को सचिव का जिम्मा दिया है।
Published By Rahul Sankrityayan