{"_id":"56f598ec4f1c1bcd05f14e56","slug":"indian-national-congress-and-dmk-starts-talk-on-seat-during-elections-in-tamilnadu","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस और डीएमके ने सीटों के बंटवारे को लेकर शुरू की बातचीत","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कांग्रेस और डीएमके ने सीटों के बंटवारे को लेकर शुरू की बातचीत
एजेंसी/चेन्नई
Updated Sat, 26 Mar 2016 03:48 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में सीटों के बटवारे और चुनावी रणनीति बनाने को लेकर वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद एवं मुकुल वासनिक ने शुक्रवार को डीएमके प्रमुख एम करुणानिधि से बातचीत शुरू कर दी।
विज्ञापन
तमिलनाडु में 16 मई को विधानसभा चुनाव होने हैं। चेन्नई पहुंचकर गुलाम नबी आजाद ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वह, कांग्रेस महासचिव एवं तमिलनाडु के चुनाव प्रभारी मुकुल वासनिक, तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी के प्रमुख ईवीकेएस एलंगोवन और राज्य के अन्य नेता डीएमके नेतृत्व से बातचीत करेंगे।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता हवाई अड्डे से सीधे करुणानिधि के गोपलपुरम निवास पहुंचे, जहां डीएमके कोषाध्यक्ष एमके स्टालिन और अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया।