फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   indian national congress and BJP will hit the streets against Mamata Banerjee government

ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी कांग्रेस व भाजपा

Mon, 20 Jun 2016 04:06 AM IST
रीता तिवारी/ अमर उजाला, नई दिल्ली
रीता तिवारी/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 20 Jun 2016 04:06 AM IST
विज्ञापन
indian national congress and BJP will hit the streets against Mamata Banerjee government
- फोटो : PTI

राज्य की प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने यहां आवश्यक वस्तुओं की लगातार बढ़ती कीमतों के खिलाफ ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज करते हुए सड़कों पर उतरने का फैसला किया है। दूसरी ओर, भाजपा ने भी विधानसभा चुनावों के बाद राज्य में जारी हिंसा के खिलाफ आंदोलन शुरू करने का एलान किया है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि रोजमर्रा के इस्तेमाल की चीजों की कीमतों में लगातार वृद्धि के बावजूद सरकार इन पर अंकुश लगाने की दिशा में कोई कदम नहीं उठा रही है।

विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर चौधरी ने पार्टी के तमाम कार्यकर्ताओं से ब्लाकस्तर पर लोगों के बीच पहुंच कर उनको यह बताने का निर्देश दिया है कि तृणमूल सरकार किस तरह केंद्रीय परियोजनाओं को अपनी बताते हुए पीठ थपथपा रही है। उन्होंने मूल्यवृद्धि के विरोध में 25 जून को महानगर में एक रैली आयोजित करने का एलान किया है। विधानसभा चुनावों में जीत के चलते प्रमुख विपक्षी पार्टी का दर्जा मिलने के बाद चौधरी ने संगठन को मजबूत करने की भी कवायद शुरू कर दी है। वर्ष 2019 में होने वाले लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए उन्होंने तमाम जिले के नेताओं से मुलाकातों का सिलसिला शुरू किया है। इस दौरान उनको तृणमूल सरकार के खिलाफ पार्टी की भावी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि बढ़ती कीमतों का सीधा लाभ बिचौलियों को मिल रहा है। सरकार का कीमत तय करने के तंत्र पर कोई नियंत्रण नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार इस मुद्दे पर विधानसभा में बहस की अनुमति भी नहीं दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ध्यान रहे कि इससे पहले वामपंथी पार्टियां भी आवश्यक वस्तुओं की ऊंची कीमतों  के लिए बिचौलियों को जिम्मेदार ठहरा चुकी हैं।

दूसरी ओर, विधानसभा चुनावों के बाद राज्य में तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हिंसा जारी रखने का आरोप लगाते हुए भाजपा ने भी सरकार के खिलाफ नए सिरे से आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। सिलीगुढ़ी में आयोजित पार्टी की दो-दिवसीय प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में इस मुद्दे पर एक प्रस्ताव भी पारित किया गया है। भाजपा के एक नेता ने बताया कि केंद्रीय नेतृत्व ने भी अगले लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए तृणमूल कांग्रेस सरकार के खिलाफ आंदोलन में प्रदेश समिति को हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिया है।

Published By Rahul Sankrityayan

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed