फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   indian nation congress's mathematics after first phase of polling in Assam

असम में पहले चरण के मतदान का गुणा भाग करने में जुटी कांग्रेस

Tue, 05 Apr 2016 01:52 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 05 Apr 2016 01:52 AM IST
विज्ञापन
indian nation congress's mathematics after first phase of polling in Assam
- फोटो : PTI

असम और पश्चिम बंगाल में सोमवार को क्रमश: 65 और 18 सीटों के लिए मतदान हुआ। असम में पहले चरण की जिन 65 सीटों पर मतदान वहां हुआ है, उनमें 50 से अधिक सीटें कांग्रेस के पास थी। ऐसे में मतदान समाप्त होते ही पार्टी ने अंदरूनी गुणा-भाग तेज कर दिया है।

विज्ञापन


पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का मानना है कि राज्य में इस बार कांटे की टक्कर है। अंदरखाने में पार्टी के भीतर यही चर्चा है कि प्रथम चरण की इन 65 सीटों में से यदि कांग्रेस 30 सीट तक जीतने में सफल रही तो राज्य में तरुण गोगोई सरकार की वापसी तय है। लेकिन यदि सीटों की संख्या इससे कम आई तो आगे की राह मुश्किल हो सकती है।
विज्ञापन


पार्टी में एक वर्ग का मानना है कि बदरुद्दीन अजमल ने कांग्रेस का नुकसान किया है, जबकि एक बड़ा तबका यह मानकर चल रहा है कि अजमल की स्थिति बिहार में असददुदीन ओवैसी की पार्टी जैसी हो गई है। अजमल के कांग्रेस के साथ न आने से वोटों का धार्मिक आधार पर ध्रुवीकरण नहीं हो पाया और इसका कांग्रेस को लाभ मिलेगा। राज्य में दूसरे चरण का मतदान 11 अप्रैल को होना है। जबकि मतगणना 19 मई को होगी। दूसरे चरण में होने वाले मतदान में अधिकतर सीटों पर विरोधियों को सफलता मिली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed