{"_id":"61d487cf5180c938706c6d38","slug":"indian-minister-of-external-affairs-s-jaishankar-talks-to-his-us-and-russian-counterpart-antony-blinken-and-sergey-lavrov-in-a-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूटनीति: विदेश मंत्री ने 24 घंटे के अंदर अपने अमेरिकी-रूसी समकक्ष से फोन पर की बात, इन अहम मुद्दों पर हुई चर्चा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कूटनीति: विदेश मंत्री ने 24 घंटे के अंदर अपने अमेरिकी-रूसी समकक्ष से फोन पर की बात, इन अहम मुद्दों पर हुई चर्चा
Tue, 04 Jan 2022 11:15 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Tue, 04 Jan 2022 11:15 PM IST
सार
जयशंकर ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘कल रात को विदेश मंत्री ब्लिंकन के साथ विविध विषयों पर व्यापक चर्चा हुई । इसमें हिंद प्रशांत और कई महत्वपूर्ण वैश्विक मामलों सहित कई द्विपक्षीय मुद्दे शामिल रहे।
विज्ञापन
रूस के विदेश मंत्री सर्गेइ लावरोव, भारत के एस जयशंकर और अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन। (बाएं से दाएं)
- फोटो : Social Media
विस्तार
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पिछले 24 घंटे के अंदर अपने अमेरिकी और रूसी समकक्ष से फोन पर बातचीत की। जयशंकर ने दोनों से ही साझा अहमियत वाले कई मुद्दों पर बात की। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, जयशंकर ने सोमवार देर रात अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन से फोन पर बात की। दोनों के बीच हिंद प्रशांत क्षेत्र की स्थिति सहित द्विपक्षीय एवं वैश्विक मुद्दों पर व्यापक चर्चा की गई।
उधर विदेश मंत्री ने मंगलवार को रूस के विदेश मंत्री सर्गेइ लावरोव से भी फोन पर बात की। उन्होंने बताया कि दोनों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की हालिया मुलाकात और आपसी हित वाले कुछ मुद्दों पर चर्चा हुई।
अमेरिका से किन मुद्दों पर हुई बात?
जयशंकर ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘कल रात को विदेश मंत्री ब्लिंकन के साथ विविध विषयों पर व्यापक चर्चा हुई । इसमें हिंद प्रशांत और कई महत्वपूर्ण वैश्विक मामलों सहित कई द्विपक्षीय मुद्दे शामिल रहे। बताया जा रहा है कि इस दौरान दोनों के बीच अफगानिस्तान के हालात पर भी चर्चा हुई।’’
विज्ञापन
दोनों देशों के विदेश मंत्रियों के बीच यह चर्चा ऐसे समय में हुई जब भारत और अमेरिका, विदेश एवं रक्षा मंत्री स्तर पर ‘टू प्लस टू’ वार्ता के अगले चरण की तैयारी कर रहे हैं । समझा जाता है कि ‘टू प्लस टू’ वार्ता इस महीने बाद में या फरवरी में वॉशिंगटन में हो सकती है।
रूस से किस मसले पर हुई चर्चा?
विदेश मंत्री ने मंगलवार को अपने एक और ट्वीट में बताया- "हमने पीएम मोदी और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच हुई हालिया 2+2 बैठक को लेकर बात की और संपर्क में बने रहने पर सहमति जताई।" गौरतलब है कि दो हफ्ते पहले ही पुतिन और मोदी के बीच कई मुद्दों पर द्विपक्षीय समझौते हुए हैं, इनमें रक्षा से लेकर फर्टिलाइजर की सप्लाई और रूस के सुदूर पूर्व में भारत की भागीदारी बढ़ाने पर बात हुई थी।