Bangladesh: अशांत बांग्लादेश में फंसे भारतीय मेडिकल छात्र, AIMSA ने पीएम को लिखा पत्र; सुरक्षा पर जताई चिंता
बांग्लादेश में जारी अशांति के बीच कई भारतीय मेडिकल छात्र वहां फंसे हुए हैं। इसको लेकर ऑल इंडिया मेडिकल स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AIMSA) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर चिंता जताई है। संगठन ने केंद्र सरकार से तुरंत हस्तक्षेप कर छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और जरूरत पड़ने पर उन्हें सुरक्षित भारत वापस लाने की मांग की है।
विस्तार
बांग्लादेश में जारी अशांति के बीच भारत के कुछ भारतीय मेडिकल छात्र अभी भी वहां फंसे हुए है। ऐसे में अब ऑल इंडिया मेडिकल स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AIMSA) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखकर बांग्लादेश में फंसे भारतीय मेडिकल छात्रों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। संगठन ने केंद्र सरकार से इस मामले में तुरंत हस्तक्षेप करने की मांग की है।
पत्र में एसोसिएशन ने कहा कि बांग्लादेश में मौजूद भारतीय मेडिकल छात्र कठिन हालात में फंसे हुए हैं और उनकी सुरक्षा व भलाई को लेकर गंभीर चिंताएं हैं। संगठन ने प्रधानमंत्री से अपील की है कि छात्रों को सुरक्षित रखने और जरूरत पड़ने पर उन्हें भारत वापस लाने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएं।
ये भी पढ़ें:- India-Bangladesh Politics: शेख हसीना के बयान पर क्या सोचते हैं वरिष्ठ राजनयिक? भारत पर कितना असर, जानिए सबकुछ
All India Medical Students Association (AIMSA) writes to Prime Minister Narendra Modi.
"We respectfully seek your immediate and urgent intervention concerning the safety and well-being of Indian medical students currently stranded in Bangladesh," reads the letter pic.twitter.com/dP5p3eHZj6
— ANI (@ANI) December 22, 2025
छात्रों के परिवार में चिंता का माहौल
इसके साथ ही पीएम मोदी को लिखे पत्र में AIMSA ने यह भी कहा कि इन छात्रों के परिवार भारत में बेहद चिंतित हैं और सरकार से जल्द मदद की उम्मीद कर रहे हैं। इतना ही नहीं संगठन ने भरोसा जताया कि सरकार छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता देगी और जल्द समाधान निकालेगी।
ये भी पढ़ें:- Bangladesh Unrest: हादी के बाद एक और छात्र नेता सिकदर को सिर पर मारी गोली, हालत गंभीर; फिर बिगड़ेंगे हालात
बांग्लादेश में हिंसा का कारण
गौरतलब है कि बांग्लादेश एक बार फिर हिंसा की आग में जल रहा है। जिसका बड़ा कारण हाल ही में छात्र नेता शरीफ उस्मान हादी की हत्या बना। हादी की हत्या के बाद पूरे बांग्लादेश में हिंसा की आग में जल उठा, क्योंकि हादी सरकार विरोधी आंदोलनों का एक प्रमुख चेहरा थे, जिसके चलते पिछले साल शेख हसीना सरकार को सत्ता छोड़नी पड़ी थी। हालांकि इस हिंसा ने ज्यादा बड़ा रूप तब ले लिया जब इसी क्रम में हिंदू यूवा दिपु चंद्र दास की बेरहमी से हत्या कर दी गई और एक बार फिर सवाल बांग्लादेश में रह रहे सभी अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर खड़े होने लगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.