फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian fishing boat, Al Kirmani apprehended by Pakistan Maritime Security Agency

तनाव: पाकिस्तान ने पकड़ी भारतीय मछुआरों की नाव, गोलीबारी का भी आरोप 

Sat, 14 May 2022 10:19 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 14 May 2022 10:19 PM IST
सार

आरोप है कि पाकिस्तानी समुद्री सुरक्षा एजेंसी की ओर से भारतीय मछुआरों पर गोलीबारी भी की गई। इस नाव पर चालक दल के आठ सदस्य मौजूद थे। 

विज्ञापन
Indian fishing boat, Al Kirmani apprehended by Pakistan Maritime Security Agency
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

भारत और पाकिस्तान के बीच समुद्री सीमा पर फिर तनाव की खबर सामने आई है। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान की समुद्री सुरक्षा एजेंसी ने शुक्रवार देर रात भारतीय मछुआरों की नाव(अल किरमानी) को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान के साथ जुड़ी समुद्री सीमा पर इस नाव को पकड़ा गया। इस नाव पर चालक दल के आठ सदस्य मौजूद थे। वहीं आरोप है कि पाकिस्तानी समुद्री सुरक्षा एजेंसी की ओर से भारतीय मछुआरों पर गोलीबारी भी की गई। 

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तानी समुद्री सुरक्षा एजेंसियों द्वारा भारतीय मछुआरों पर गोलीबारी की गई। इसका पता लगाया जा रहा है। यह पूरा वाक्या 4 मई को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) द्वारा किए गए एक ऑपरेशन के बाद हुआ। दरअसल, 4 मई को सीमा सुरक्षा फोर्स ने गुजरात के भुज में हरामी नाला इलाके से एक पाकिस्तानी मछली पकड़ने वाली नाव को जब्त किया था। हालांकि, जब इस नाव की गहनता से तलाशी की गई थी तो नाव से मछली, मछली पकड़ने के जाल और मछली पकड़ने के उपकरण के अलावा कुछ संदिग्ध नहीं मिला था।
विज्ञापन


इससे पहले 2 मई को गुजरात एटीएस और भारतीय तटरक्षक बल की एक टीम ने 'अल हज' नामक एक जहाज से 280 करोड़ रुपये की हेरोइन को जब्त किया था। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed