बाबर-3 मिसाइल के सफल परीक्षण का पाकिस्तानी दावा झूठा!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबर-3 मिसाइल के सफल परीक्षण के पाकिस्तानी दावे पर सवाल खड़ा हो गया है। रक्षा मामलों के जानकार पाकिस्तानी सेना के मिसाइल परीक्षण के विडियो को कंप्यूटर निर्मित बता रहे हैं।
विश्लेषकों का दावा है कि पाकिस्तान अभी उस काबिल ही नहीं है कि वह उस क्षमता के मिसाइल का अपने दम पर परीक्षण कर ले जिसका दावा वह बाबर-3 के लिए कर रहा है।
पठानकोट में सैटलाइट इमेजरी ऐनालिस्ट समेत कई एक्सपर्ट्स ने तकनीकी सबूत पेश करते हुए कहा कि पाकिस्तान ने मिसाइल परीक्षण का फर्जी विडियो दुनिया को दिखाया है और उसने मिसाइल लॉन्चिंग दिखाने के लिए कंप्यूटर ग्राफिक्स का इस्तेमाल किया है। डिफेंस ऐनालिस्ट ने लगातार ट्वीट्स के जरिए ये दावा कर रहे हैं।
बाबर के सफल परीक्षण पर पाक ने कल ही किया था दावा
इससे पहले पाकिस्तान के इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस के मेजर जनरल आसिफ गफूर ने ट्वीट कर जानकारी दी थी कि पाकिस्तान ने पनडुब्बी से फायर होने वाली अपनी पहली क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया है।
पनडुब्बी से लॉन्च होने वाली इस मिसाइल का नाम बाबर-3 बताया गया था। दावा किया गया था कि ये 450 किलोमीटर तक मार कर सकती है। पाक सेना अध्यक्ष जनरल कमर जावेद बाजवा ने मिसाइल परीक्षण के बाद टीम को बधाई भी दी।
पाकिस्तान के प्रतिष्ठित अखबार डॉन की वेबसाइट पर रेडियो पाकिस्तान के हवाले से जानकारी दी गई थी कि मिसाइल परीक्षण को एक अज्ञात जगह से अंजाम दिया गया। मिसाइल को पानी के भीतर एक पनडुब्बी पर बने इसके लॉन्च पैड से फायर किया गया। परीक्षण के दौरान मिसाइल ने अपने लक्ष्य को बेहद सटीक तरीके से भेद दिया।