{"_id":"58d7d4e74f1c1b297d1a126e","slug":"indian-evm-is-the-safest-voting-machine-election-commission","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत की ईवीएम दुनिया में सबसे बेहतरीन, सुरक्षित : चुनाव आयोग","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
भारत की ईवीएम दुनिया में सबसे बेहतरीन, सुरक्षित : चुनाव आयोग
amarujala.com- presented by: रोहित कुमार पोरवाल
Updated Sun, 26 Mar 2017 08:19 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
भारत में अब तक मुक्त और निष्पक्ष चुनाव के लिए प्रशंसा बटोरने वाली इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) इस महीने अचानक खलनायक बन गई। अचानक ऐसा क्या हुआ कि सियासी दलों को इसमें खामियां नजर आने लगी। चुनाव आयोग ने कहा कि यहां तक आरोप लगाया गया कि मशीन में छेड़छाड़ मुमकिन है। आजतक किसी ने ईवीएम को हैक करने का दावा नहीं किया फिर भी ऐसा आरोप लगा। दरअसल कमी ईवीएम में नहीं, समस्या राजनीतिक मूल्यों में कमी के कारण है।
विज्ञापन
निर्वाचन आयोग ने पुन: ईवीएम में अपना दृढ़ विश्वास जताते हुए कहा कि यह कहीं से असफल होने वाली नहीं है। यह पहले की तरह ही पूरी तरह छेड़छाड़ मुक्त है। आयोग ने कहा कि जो अटकलें और आरोप लगाए जा रहे हैं वह पूरी तरह आधारहीन हैं और खारिज करने लायक हैं।
विज्ञापन