LoC पर फायरिंग में महिला की मौत, पाक हुआ सख्त, किया भारतीय उच्चायुक्त को तलब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलओसी पर फायरिंग के दौरान महिला की कथित मौत का मामला गरमाता जा रहा है। पाकिस्तान ने इस मामले को लेकर भारतीय उच्चायुक्त को तलब किया है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि भारत के उप उच्चायुक्त जेपी सिंह ने इस मामले में पाकिस्तान को जवाब दे दिया है। जेपी सिंह ने पाकिस्तान को बताया कि फायरिंग पहले पाकिस्तान की ओर से शुरू की गई थी। उन्होंने कहा कि एलओसी पर आंतकी गतिविधियां हाल के दिनों और भी बढ़ी हैं।
Indian Deputy High Commissioner summoned by Pak Ministry of Foreign Affairs over alleged killing of a woman in LOC firing: Sources
— ANI (@ANI_news) March 20, 2017विज्ञापन
Deputy High Commissioner JP Singh told Pakistan that firing was started by Pak. He also said terrorist movement near LOC increased: Sources
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI_news) March 20, 2017
बता दें कि पाकिस्तानी सेना लगातार एलओसी पर फायरिंग कर रही है। जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में रविवार सुबह पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया, हालांकि भारतीय सेना और बीएसएफ की ओर से जवाबी कार्रवाई के बाद पाक ने गोलीबारी रोक दी। करीब 45 मिनट तक दोनों ओर से गोलीबारी जारी रही। भारतीय सेना के कड़े जवाब के बाद पाक सैनिकों ने फायरिंग रोक दी।
सूत्रों के मुताबिक एलओसी के उस पार बड़ी संख्या में आतंकी घुसपैठ की फिराक में बैठे हैं। आतंकियों को घुसपैठ करवाने के लिए आने वाले दिनों में एलओसी पर सीजफायर उल्लंघन बढ़ सकता है।