फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   indian defence firm anti drone system army navy order IG Defence Noida Make in India defence technology

Anti-Drone System: ड्रोन खतरे से निपटने को बड़ी तैयारी, सेना और नौसेना को मिलेगा स्वदेशी एंटी-ड्रोन सिस्टम

Thu, 15 Jan 2026 07:00 PM IST
अमन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमन तिवारी Updated Thu, 15 Jan 2026 07:00 PM IST
सार

भारत की स्वदेशी रक्षा तकनीक को बड़ा बढ़ावा मिला है। सेना और नौसेना ने एक भारतीय कंपनी से अत्याधुनिक एंटी-ड्रोन सिस्टम के ऑर्डर दिए हैं, जिससे सीमाओं और रणनीतिक ठिकानों पर बढ़ते ड्रोन खतरों से निपटने की भारत की क्षमता और मजबूत होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
indian defence firm anti drone system army navy order IG Defence Noida Make in India defence technology
अत्याधुनिक एंटी-ड्रोन सिस्टम (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत अभियान को बड़ी मजबूती मिलने जा रही है। नोएडा स्थित एक रक्षा फर्म ने गुरुवार को घोषणा की है कि उसे भारतीय सेना और भारतीय नौसेना से अपने स्वदेशी रूप से विकसित एंटी-ड्रोन सिस्टम के लिए ऑर्डर मिले हैं। इसका मकसद दुश्मन ड्रोन को रोकने और खत्म करने और उभरते हवाई खतरों का मुकाबला करने की उनकी क्षमताओं को मजबूत करना है।

विज्ञापन


कंपनी ने क्या कहा?
नोएडा की कंपनी 'आईजी डिफेंस' ने बताया कि उनके इस सिस्टम का नाम 'आईजी टी-शूल पल्स' (IG T-Shul Pulse) है। यह काफी हल्का है और इसे आसानी से कहीं भी ले जाया जा सकता है। यह सिस्टम दो किलोमीटर की दूरी तक दुश्मन के ड्रोन को जाम कर सकता है। इससे सैनिकों को हवाई खतरों से निपटने का तुरंत मौका मिल जाता है।
विज्ञापन


एक महीने में होगी डिलीवरी
कंपनी के मुताबिक, यह एक हाथ में पकड़ने वाला (हैंडहेल्ड) डिवाइस है। इसका इस्तेमाल सीमा पर तैनात जवान, सैन्य ठिकानों और जरूरी जगहों की सुरक्षा के लिए किया जाएगा। उम्मीद है कि अगले एक महीने में ये सिस्टम सेना और नौसेना को मिल जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Indian Coast Guard: भारतीय सीमा में घुसी अवैध पाकिस्तानी नाव जब्त, कोस्ट गार्ड ने नौ लोगों को पकड़ा


सिर्फ दुश्मन पर करेगा वार
यह सिस्टम पुराने जैमर से काफी अलग और आधुनिक है। इसकी खासियत यह है कि यह सिर्फ दुश्मन के ड्रोन की दिशा में काम करता है। इससे सेना के अपने संचार उपकरणों या नौसेना के सिस्टम पर कोई बुरा असर नहीं पड़ता। यह जमीन और समुद्र दोनों जगह मुश्किल हालात में भी भरोसेमंद है।

'मेक इन इंडिया' को बढ़ावा
यह पूरा सिस्टम भारत में ही डिजाइन और तैयार किया गया है। यह 'मेक इन इंडिया' और 'आत्मनिर्भर भारत' की दिशा में एक बड़ा कदम है। इससे सीमा पार से आने वाले ड्रोन और जासूसी के खतरों से निपटने में भारत की तैयारी और मजबूत होगी। कंपनी का कहना है कि वे जरूरत पड़ने पर इसका उत्पादन और बढ़ा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed