{"_id":"6968f2b7bf220a55b202f383","slug":"coast-guard-seizes-pakistani-boat-with-9-crew-members-for-illegally-entering-indian-waters-2026-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indian Coast Guard: भारतीय सीमा में घुसी अवैध पाकिस्तानी नाव जब्त, कोस्ट गार्ड ने नौ लोगों को पकड़ा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Indian Coast Guard: भारतीय सीमा में घुसी अवैध पाकिस्तानी नाव जब्त, कोस्ट गार्ड ने नौ लोगों को पकड़ा
Thu, 15 Jan 2026 07:29 PM IST
अमन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमन तिवारी
Updated Thu, 15 Jan 2026 07:29 PM IST
सार
भारतीय कोस्ट गार्ड ने समुद्री सीमा की निगरानी करते समय एक पाकिस्तानी नाव को पकड़ा है। यह नाव बिना अनुमति भारत की सीमा में दाखिल हो गई थी। अधिकारियों के मुताबिक, नाव पर नौ लोग सवार थे जिन्हें हिरासत में ले लिया गया है। नाव को भी जब्त कर लिया गया है।
विज्ञापन
इंडियन कोस्ट गार्ड (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय कोस्ट गार्ड ने अरब सागर में एक बड़ी कार्रवाई की है। अधिकारियों ने बताया कि कोस्ट गार्ड ने भारतीय समुद्री सीमा के अंदर मछली पकड़ने वाली एक पाकिस्तानी नाव को पकड़ा है। यह नाव अवैध तरीके से भारतीय समुद्री सीमा के अंदर घुस आई थी। नाव पर कुल नौ लोग सवार थे। कोस्ट गार्ड की टीम ने नाव को रोककर इन सभी क्रू मेंबर्स को पकड़ लिया है।
अधिकारी ने दी जानकारी
मामले में गुजरात डिफेंस पीआरओ विंग कमांडर अभिषेक कुमार तिवारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया यह कार्रवाई 14 जनवरी, 2026 की रात को हुई। गश्त कर रहे भारतीय जहाज ने अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा के पास इस नाव को देखा। जब कोस्ट गार्ड ने उन्हें चुनौती दी, तो नाव ने पाकिस्तान की तरफ भागने की कोशिश की।
ये भी पढ़ें: Anti-Drone System: ड्रोन खतरे से निपटने को बड़ी तैयारी, सेना और नौसेना को मिलेगा स्वदेशी एंटी-ड्रोन सिस्टम
विज्ञापन
पकड़े गए लोगों से होगी पूछताछ
भारतीय जहाज ने पीछा करके उसे रोक लिया। इस पाकिस्तानी नाव का नाम 'अल-मदीना' है। अब कोस्ट गार्ड का जहाज इस नाव को पोरबंदर ले जा रहा है। वहां नाव की अच्छे से तलाशी होगी। साथ ही, सुरक्षा एजेंसियां पकड़े गए लोगों से पूछताछ करेंगी। यह कार्रवाई दिखाती है कि कोस्ट गार्ड समुद्री सीमाओं की सुरक्षा के लिए पूरी तरह तैयार है।
अन्य वीडियो-

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन