फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   indian coast guard ship and indian navy ins mormugao escorting mv chem pluto reached tomorrow to mumbai

Drone Strike: भारत आ रहे तेल टैंकर की निगरानी कर रहा भारतीय तटरक्षक जहाज, कल हुआ था ड्रोन हमला

Sun, 24 Dec 2023 12:05 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 24 Dec 2023 12:05 PM IST
सार

हमले की सूचना मिलते ही भारतीय तटरक्षक बल के डोर्नियर विमान ने जहाज की सुरक्षा के लिए उड़ान भरी और विमान द्वारा तभी से ही लगातार जहाज की सर्विलांस की जा रही है। 

विज्ञापन
indian coast guard ship and indian navy ins mormugao escorting mv chem pluto reached tomorrow to mumbai
मालवाहक जहाज। - फोटो : Social Media

विस्तार

भारतीय तटरक्षक बल के अधिकारियों ने बताया कि जिस तेल टैंकर पर शनिवार को अरब सागर में ड्रोन हमला हुआ था, वह तटरक्षक बल के जहाज की निगरानी में भारत आ रहा है। कोस्ट गार्ड का डोर्नियर मेरीटाइम विमान भी तेल टैंकर की निगरानी कर रहा है। कोस्ट गार्ड के अधिकारियों ने बताया कि तेल टैंकर कल तक मुंबई पहुंच जाएगा और फिलहाल भारतीय जल क्षेत्र में दाखिल हो गया है। 
विज्ञापन


शनिवार को हुआ था तेल टैंकर पर हमला
बता दें कि शनिवार को जापानी कंपनी का एक तेल टैंकर सऊदी अरब से भारत आ रहा था। इसी दौरान अरब सागर में उस पर ड्रोन हमला हुआ। इस हमले से जहाज पर आग लग गई। हालांकि आग पर काबू पा लिया गया और जहाज पर सवार सभी क्रू मेंबर सुरक्षित हैं। क्रू मेंबर्स में करीब 20 भारतीय भी शामिल हैं। पहले माना जा रहा  था कि जहाज पर हमला हूती विद्रोहियों ने किया है चूंकि हाल के समय में अरब सागर और लाल सागर में कई जहाजों को हूती विद्रोहियों ने निशाना बनाया है। अब अमेरिका के रक्षा मंत्रालय पेंटागन ने दावा किया है कि जहाज पर ड्रोन हमला ईरान से किया गया था।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय नौसेना ने भी भेजा अपना युद्धक जहाज
हमले की सूचना मिलते ही भारतीय तटरक्षक बल के डोर्नियर विमान ने जहाज की सुरक्षा के लिए उड़ान भरी और विमान द्वारा तभी से ही लगातार जहाज की सर्विलांस की जा रही है। वहीं कोस्ट गार्ड ने अपने जहाज विक्रम को भी तेल टैंकर के पास भेजा है और अब विक्रम जहाज अपनी निगरानी में तेल टैंकर को लेकर भारत आ रहा है। साथ ही भारतीय नौसेना के युद्धक जहाज आईएनएस मोरमुगाओ भी तेल टैंकर एमवी केम प्लूटो के पास पहुंच गया है और तेल टैंकर पर हमले की जानकारी ले रहा है। भारतीय नौसेना जांच कर ही है कि तेल टैंकर पर ड्रोन हमला लंबी दूरी से किया गया था फिर किसी नजदीकी जहाज से। हमले के समय इलाके में घूम रहे अन्य जहाजों की भी जांच की जा रही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed