Indian Coast Guard: यूक्रेनी नागरिक को समंदर में पड़ा दिल का दौरा, फरिश्ता बने भारतीय तटरक्षक; ऐसे बचाई जान
भारतीय तटरक्षक के जहाज सी-420 ने गोवा तट से समुद्र में माल्टा ध्वज वाले एमवी इंटरएशिया एम्प्लीफाई पर सवार 62 वर्षीय यूक्रेनी नागरिक को त्वरित मेडिकल इवैक्यूएशन कर सुरक्षित बचाया। यह अभियान तटरक्षक की जीवन रक्षा और समुद्री सुरक्षा में तत्परता को दर्शाता है।
विस्तार
भारतीय तटरक्षक बल ने गोवा तट पर एक अभियान चलाकर 62 वर्षीय यूक्रेनी नागरिक को दिल का दौरा पड़ने के बाद बचाया। 13 दिसंबर 2025 को भारतीय तटरक्षक के जहाज सी-420 ने समुद्र में एक त्वरित मेडिकल इवैक्यूएशन (मेडेवैक) का संचालन किया। यह अभियान गोवा तट से समुद्र में माल्टा ध्वज वाले व्यापारी जहाज एमवी इंटरएशिया एम्प्लीफाई पर सवार 62 वर्षीय यूक्रेनी नागरिक को दिल का दौरा पड़ने के बाद बचाने के लिए किया गया।
जानकारी के अनुसार भारतीय तटरक्षक ने समय रहते मरीज को सुरक्षित तरीके से जहाज से निकाल कर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई। इस अभियान ने भारतीय तटरक्षक की समुद्र में जीवन की रक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को फिर से साबित किया। मामले में आईसीजी ने बताया कि इस तरह की तत्परता और तेज कार्रवाई समुद्र में यात्रा करने वाले सभी लोगों के लिए सुरक्षा की गारंटी देती है।
India Coast Guard Ship C-420 executed a swift medical evacuation Medevac of a 62-year-old Ukrainian national with a heart attack from the Malta-flagged merchant vessel MV Interasia Amplify on 13 Dec 25 off Goa, exemplifying the ICG's resolute commitment to safeguard lives at sea:… pic.twitter.com/KT8B5jGIk9
विज्ञापन विज्ञापन
— ANI (@ANI) December 14, 2025
लक्षद्वीप के अगत्ती में भी एक मरीज की बचाई जान
दूसरी ओर भारतीय तट रक्षक ने लक्षद्वीप के अगत्ती में भी एक 75 साल के मरीज को कोच्चि के एक निजी अस्पताल तक एयरलिफ्ट कर जान बचाई। मरीज को तीव्र सबड्यूरल हेमटोमा और ऑक्सीजन सपोर्ट की जरूरत थी। ऑपरेशन शनिवार रात शुरू हुआ और रविवार सुबह तक सफलतापूर्वक पूरा किया गया। आईसीजी के अनुसार, अगत्ती हवाई पट्टी बंद होने के बाद तुरंत मदद की मांग आई, जिस पर आईसीजी ने अपनी डोर्नियर एयरक्राफ्ट को कोच्चि एयरपोर्ट से 10 बजे रात उड़ान के लिए रवाना किया।
एयरक्राफ्ट रात 11:20 बजे अगत्ती पहुंचा और मरीज, उसके साथ मेडिकल टीम और जीवनसाथी को तुरंत बोर्ड पर बैठाया गया। 25 मिनट के अंदर एयरक्राफ्ट ने टेकऑफ किया और सुबह करीब 1:10 बजे कोच्चि एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग की। इसके बाद मरीज को अमृता अस्पताल में शिफ्ट किया गया, जहां उन्हें उन्नत चिकित्सा सुविधा मिल रही है। तट रक्षक ने बताया कि यह ऑपरेशन मरीज की मदद के लिए अनुरोध मिलने के तीन घंटे के भीतर और अंधेरे में पूरी किया गया। ICG के पायलटों ने कठिन परिस्थितियों में शानदार कौशल दिखाया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.