Bangladesh Unrest: भारतीय तटरक्षक बल ने समुद्र की निगरानी के लिए तैनात किए जहाज, अवैध घुसपैठ पर रखी जा रही नजर
भारतीय तटरक्षक बल ने बांग्लादेश से लगती समुद्री सीमा पर समुद्री जहाजों, होवरक्राफ्ट और हवाई जहाजों को तैनात किया है। बता दें कि बांग्लादेश में उत्पन्न हुए राजनीतिक संकट के बीच भारत में अवैध रूप से घुसपैठ की खबरें आ रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पड़ोसी देश में फैली अशांति के बीच भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने बांग्लादेश से लगती समुद्री सीमा पर समुद्री जहाजों, होवरक्राफ्ट और हवाई जहाजों को तैनात कर दिया है। आपको बता दें कि बांग्लादेश में उत्पन्न हुए राजनीतिक संकट के बीच भारत में अवैध रूप से लोगों के घुसने की खबर आ रही है। अब भारतीय तटरक्षक बल द्वारा भी इस पर निगरानी रखी जाएगी।
घुसपैठ को रोकने के लिए तैयार भारतीय तटरक्षक बल
आपको बता दें कि पांच अगस्त को शेख हसीना ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों में आक्रोश फैल गया था। इस दौरान हिंसक घटनाओं में सैकड़ों लोग मारे गए। पड़ोसी देश में फैली अशांति के बीच आईसीजी ने अंतराष्ट्रीय समुद्री सीमा पर सुरक्षा को और भी अधिक मजबूत कर दिया है। किसी भी तरह की अवैध घुसपैठ को रोकने के लिए भारतीय तटरक्षक बल के जवान तैयार हैं।
सुंदरबन खाड़ी क्षेत्र में तैनात किए गए तीन जहाज
इस बीच, आईसीजी के डिप्टी डायरेक्टर जनरल अनुपम रॉय ने कहा कि संभावित खतरों से निपटने के लिए सुरक्षा उपायों को मजबूत किया गया है। अनुपम रॉय ने कहा, ‘बांग्लादेश में अशांति के बीच आईसीजी ने अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा में गश्त और निगरानी को बढ़ाने पर जोर दिया है। किसी भी तरह की घुसपैठ को रोकने के लिए सुरक्षा को अधिक मजबूत किया गया है। सुंदरबन खाड़ी क्षेत्र में तीन समुद्री जहाज तैनात किए गए हैं और लगातार गश्त लगाई जा रही है।’ उन्होंने आगे बताया कि सुंदरबन खाड़ी क्षेत्र पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। इस क्षेत्र में इंटरसेप्टर नावों और जहाजों द्वारा गश्त लगाई जा रही है। इसके अलावा हल्दिया, पारादीप और गोपालपुर क्षेत्रों पर भी भारतीय तटरक्षक बल ने कड़ी नजर बनाई हुई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.