फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Army will close officer training academy in Gaya Bihar

बिहार के गया में ऑफिसर ट्रेनिंग एकेडमी बंद करेगी सेना, रक्षा मंत्रालय ने प्रस्ताव किया मंजूर

Thu, 12 Dec 2019 05:34 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Thu, 12 Dec 2019 05:34 AM IST
विज्ञापन
Indian Army will close officer training academy in Gaya Bihar
रक्षा मंत्रालय (फाइल फोटो)

सेना ने बिहार के गया में अपनी ऑफिसर ट्रेनिंग एकेडमी (ओटीए) को बंद करने का फैसला किया है। सूत्रों ने बुधवार को बताया कि एकेडमी का क्षमता से कम इस्तेमाल किया जा रहा था। सेना ने रक्षा मंत्रालय को प्रस्ताव भेजा था कि गया में एकेडमी को बंद कर देना चाहिए। क्योंकि जिस मकसद के लिए इसको बनाया गया था, वह पूरा नहीं हो पा रहा है। 

विज्ञापन


इस प्रस्ताव पर मंत्रालय ने मुहर लगा दी थी। संस्थान 2011 से तकनीकी प्रवेश योजना और विशेष कमीशन अधिकारियों को प्रशिक्षित कर रहा है। अब इन अधिकारियों को देहरादून की इंडियन मिलिट्री एकेडमी (आईएमए) में प्रशिक्षण दिया जाएगा। ओटीए गया, चेन्नई ओटीए और आईएमए देहरादून के बाद सेना की तीसरी प्री कमीशन ट्रेनिंग एकेडमी थी। 
विज्ञापन


फिलहाल एकेडमी में 250 कैडेट प्रशिक्षण ले रहे हैं, जबकि इसकी क्षमता 750 की है। औरंगाबाद से भाजपा सांसद ने इस मुद्दे को बजट सत्र में संसद में उठाया था। उनका कहना था कि एकेडमी को बंद करने से स्थानीय अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed